IND vs SA: क्या पहला टी20 मैच बारिश के कारण हो जाएगा रद्द? कटक में ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

IND vs SA: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कटक के बाराबती से टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होने वाली हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी मैदान पर उतरकर खुद को साबित करना चाहेंगे. दोनों ही टीमें फिलहाल नहीं चाहेंगी कि बारिश के कारण सीरीज का पहला मैच रद्द हो जाए.

IND vs SA 1st T20 Weather Report

IND vs SA 1st T20 Weather Report

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी इंजरी से वापस आ रहे हैं. वहीं 1 सुपरस्टार खिलाड़ी आराम के बाद कमबैक कर रहा है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर चाहेंगे कि वो सभी मैदान पर उतरे और उन्हें पूरा गेम टाइम मिले. जिससे वो बड़े इंवेंट की तैयारी कर सकें. ऐसे समय में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या पहले टी20 मुकाबले में बारिश का साया मंडरा रहा है या नहीं? 

विज्ञापन

क्या बारिश करेगा मैच का मजा किरकिरा? 

पहला टी20 मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है. इस मुकाबले में बारिश को बिल्कुल भी खलल नहीं पड़ेगा. 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाली है. वहीं हवा 9 kmph की रहने वाली है. हालांकि इस मुकाबले के दौरान वहां आसमान में बादल साफ रहने वाला है. वनडे मैचों की तरह इस फॉर्मेट में भी टॉस बहुत ही अहम होने वाला है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी. जिससे जब मैदान पर ज्यादा ओस हो, तो गेंदबाजी न करना पड़े. 

विज्ञापन

ये टी20 मैच शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की गेंदबाजी के दौरान ओस रहेगा, लेकिन बाद में गेंदबाजी करने के दौरान ओस बहुत ज्यादा हो जाता है. ऐसे में खासकर स्पिनरों के लिए गेंदबाजी करना बहुत ज्यादा अहम होता है. ओस के प्रभाव के कारण ही टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं. जिसमें फिलहाल तीसरे पेसर हार्दिक पांड्या भी हो सकते हैं. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर. 

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ