IND vs SA: गिल IN, संजू OUT... पहले T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! साउथ अफ्रीका भी करेगी बड़े चेंज?

IND vs SA, Possible Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर 2025 यानी आज पहला टी20 मैच होने वाला है. कटक में इस मुकाबले का आयोजन होने वाला है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर रहने वाली है. साउथ अफ्रीकी टीम भी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. आइए दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

India vs South Africa

India vs South Africa

IND vs SA, Possible Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज होने वाली है. कटक में पहला टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है. टेस्ट श्रृंखला साउथ अफ्रीका ने अपने नाम की, वहीं वनडे सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा. अभी की नजर टी20 मैचों पर होने वाली है. टीम इंडिया जीत के साथ अच्छी शुरुआत करना चाहेगी. शुभमन गिल की टीम में वापसी हो गई है और ऐसे में प्लेइंग 11 में कुछ चेंज हो सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की कैसी होगी प्लेइंग 11?

शुभमन गिल की टीम इंडिया में वापसी हो रही है और वो अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. ऐसे में संजू सैमसन को शायद बाहर बैठना पड़ सकता है. जितेश शर्मा विकेटकीपर के रूप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है. हार्दिक पांड्या का भी कमबैक होने वाला है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (wk), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें:- 350 खिलाड़ी, सिर्फ 77 स्लॉट… IPL 2026 ऑक्शन के सभी सेट का ऐलान, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में क्या चेंज होंगे?

वनडे सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका की टी20 प्लेइंग 11 में कुछ बड़े चेंज होने वाले हैं. टोनी डी जॉर्जी और क्वेना मफाका चोटिल होने के कारण सीरीज नहीं खेलेंगे. मिडल ऑर्डर में हेंड्रिक्स, स्टब्स, ब्रेविस और मिलर पर सभी की नजर होगी.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज.

विज्ञापन

भारत और साउथ अफ्रीका की टी20 स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ