IND vs SA: तिलक वर्मा ने मारा ऐसा शॉट कि छूमंतर हो गई गेंद, गेंदबाज के साथ फैंस के भी उड़ गए होश 

IND vs SA: हार्दिक पांड्या को छोड़कर टीम इंडिया के अन्य गेंदबाजों ने पहले टी20 मैच में बहुत ज्यादा निराश किया. कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारने के कारण पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर भारत को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने एक ऐसा शॉट खेला कि गेंद ‘तारामंडल’ में ही चली गई.

Tilak Varma

Tilak Varma

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच आज पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. जिसके कारण ही पावरप्ले में ही तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद मैदान के ही बाहर चली गई. 

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने जड़ा गगनचुंबी छक्का 

पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने एनरिच नोर्त्जे को ऐसा लंबा जड़ा, जिससे गेंद ही मैदान के बाहर चली गई. तिलक का ये गगनचुंबी छक्का देखकर नोर्त्जे के होश उड़ गए. इस छक्के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस शॉट के अलावा तिलक वर्मा ने बहुत ही खराब बल्लेबाजी की है. तिलक ने 32 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के के बाद भी 26 रनों की ही पारी खेली. तिलक की इस धीमी के कारण ही टीम इंडिया 20 ओवरों में 175 रन बना सकी. तिलक के अलावा अक्षर पटेल ने भी बल्लेबाजी में बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की अंत में सिर्फ पांड्या ने ही अच्छी बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND-W vs SL-W: श्रीलंका से भिड़ने के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

हार्दिक पांड्या ने किया कमाल 

नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. पांड्या की पारी के कारण ही टीम इंडिया दबाव कर सकी. खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 8 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 50 रन ही बनाए हैं. भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही मैच अब भारत के पकड़ में नजर आ रहा है. हार्दिक पांड्या ने भी 1 विकेट अपने नाम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ