India vs Pakistan, U19 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कहीं भी हो जोश अपने आप आ जाता है। फिर जब जंग क्रिकेट के मैदान पर होती है तो दोनों देशों में रोमांच का स्तर अलग ही होता है। इस साल 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें न्यूयॉर्क में एक दूसरे का सामना करने वाली हैं। उससे पहले साउथ अफ्रीका में जारी अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही थी। ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में थे तो उम्मीद थी कि सुपर 6 में भिड़ंत होगी, लेकिन अब उसके भी समीकरण विपरीत हो गए हैं।
नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?
आपको बता दें कि भारतीय टीम अभी ग्रुप ए में टॉप पर है और उसका आखिरी मुकाबला यूएसए के साथ होगा। वहीं पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को अपने तीसरे ग्रुप मैच में 10 विकेट से हराकर ग्रुप डी में टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। अब अगर भारतीय टीम यूएसए से हार जाए जिसके बहुत ही कम आसार हैं तो भी भारत ही नंबर 1 पर रहेगा। क्योंकि भारत का नेट रनरेट 2.850 है और दूसरे स्थान पर मौजूद बांग्लादेश अपने सभी मैच खेलकर 4 अंकों के साथ काबिज है। बांग्लादेश का नेट रनरेट 0.374 है।
सुपर 6 के शेड्यूल के मुताबिक A1 (ग्रुप ए की टॉप टीम) की जंग D2 (ग्रुप D के दूसरे स्थान की टीम) के साथ होगी। वहीं A2 की जंग D1 के साथ होनी है। पर भारत A1 के तौर पर फिनिश करेगा और पाकिस्तान D1 बन चुका है। ऐसे में सुपर 6 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत अब शायद नहीं होगी। सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों टीमें भिड़ सकती हैं। इस टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 6 और 8 फरवरी को होने हैं। जबकि फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को होगा।
क्या रहा अब तक का हाल?
अभी तक टूर्नामेंट में क्या-क्या हुआ उसकी बात करें तो भारत ने अपने पहले दो मैच बांग्लादेश और आयरलैंड के खिलाफ जीते थे। भारतीय टीम की ग्रुप स्टेज में तीसरी और आखिरी भिड़ंत यूएसए के साथ होनी है। अगर पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले जीते हैं। आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हराकर टीम ग्रुप डी में टॉप पर फिनिश करेगी।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने बेन स्टोक्स को चौंकाया, बन गया क्रिकेट का बेहतरीन रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- AUS Open 2024: रोहन बोपन्ना ने 43 की उम्र में जीता टाइटल, सानिया मिर्जा समेत 4 भारतीय कर चुके ये कारनामा
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
45 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
48 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines