India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों में भी जोश और जुनून भरा है। दोनों ही टीमें पहले मुकाबले को लेकर पूरी तरह से तैयार है, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही फैंस को बड़ा झटका लगा है। जो खिलाड़ी पिछले 2-3 दिनों से चर्चा में थे, अब वह फ्रस्ट्रेट होकर टीम से बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: BCCI ने कोहली के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, फिर नजरअंदाज हुए पुजारा, जानें किसे मिली टीम में जगह
कई दिनों से चर्चा में थे खिलाड़ी
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते का भुगतान इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी को करना पड़ गया है। बीते कई दिनों से भारत का वीजा के लिए इंतजार कर रहा इंग्लैंड का युवा खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गया है। खिलाड़ी को मजबूरन टीम से बाहर होना पड़ा है। शोएब बशीर कई दिनों से यूएई में भारत का वीजा के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन भारत ने खिलाड़ी को वीजा नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी की फाइल पूरी नहीं हो सकी थी, इस कारण से उन्हें वीजा नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शोएब बशीर पाकिस्तान मूल के रहने वाले हैं, इस कारण से भारत ने खिलाड़ी को वीजा नहीं दिया। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी वीजा नहीं मिलने पर खिलाड़ी फ्रस्ट्रेट हो गए थे, इस कारण से उन्होंने खुद को टीम से बाहर कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत के खिलाफ लीक हुआ इंग्लैंड का प्लान, जीत के लिए आजमाएंगे ये पैंतरा
फ्रस्ट्रेट हो गए थे खिलाड़ी
शोएब बशीर के टीम से बाहर होने पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का बयान आया है। स्टोक्स ने इससे आपत्ति जताई है। कप्तान ने कहा कि हम भारत से उम्मीद करते हैं, कि हमारे खिलाड़ियों को वीजा मिलने में आगे से कोई दिक्कत नहीं होगी। शोएब बशीर को वीजा नहीं मिलने के कारण वह फ्रस्ट्रेट हो गए और उन्होंने खुद को स्क्वाड से बाहर कर लिया है। बशीर के अलावा मैं खुद भी इससे फ्रस्ट्रेट हो चुका हूं। कप्तान ने आगे कहा कि हमने दिसंबर महीने में ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, लेकिन अभी तक शोएब को वीजा नहीं मिल पाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर गया खिलाड़ी
पिछले साल भी ऐसा हुआ था
स्टोक्स ने कहा कि शोएब पहले खिलाड़ी नहीं है, जिन्हें वीजा नहीं मिलने की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भी इन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हम लगातार कोशिश में लगे हैं कि हमें आगे से इन दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन शोएब के लिए यह अनुभव बहुत बुरा होगा। वह एक युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें अभी से ऐसा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
15 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
55 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines