India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज बराबरी पर खड़ी हो गई है। दोनों ही टीमें एक-एक मैच अपने नाम कर चुकी है। इस सीरीज के दौरान चोट भी टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही है। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की भी कमी टीम को खल रही है। विराट ने पहले ही शुरुआती 2 टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया था। कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए शुरुआती 2 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया था। लेकिन अब भारत के कप्तान रोहित शर्मा चाह रहे हैं कि विराट कोहली को तीसरे टेस्ट में वापस बुलाया जाए। इसके लिए रोहित ने पूरा जोर लगा दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘रोहित शर्मा बल्लेबाजी में हो रहे थे फ्लॉप’! मुंबई कोच ने पूर्व कप्तान पर तोड़ी चुप्पी
जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक
अभी तक खेले गए दोनों टेस्ट मैचों की बात करें, तो भारत की बल्लेबाजी में कमी देखने को मिली है। पहले टेस्ट में एक भी बल्लेबाज ने शतकीय पारी नहीं खेली थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा खुद फ्लॉप हो रहे हैं। रोहित के बल्ले से भी साउथ अफ्रीका दौरे से ही रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में टीम में एक भी सीनियर खिलाड़ी नहीं है, जो टीम को संभाल सके। विशाखापट्टनम टेस्ट में भी सभी खिलाड़ी फ्लॉप हो गए थे, लेकिन एक अकेले यशस्वी जायसवाल की दोहरा शतकीय पारी के कारण भारतीय टीम अच्छा स्कोर तक पहुंच सकी। दूसरी पारी में भी शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को करीब 400 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे गेंदबाजों ने डिफेंड किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो, गिल की फिटनेस पर सस्पेंस; क्या अब सरफराज की लगेगी लॉटरी?
टीम सेलेक्टर्स से घंटो हुई बातचीत
ऐसे में भारत को विशाखापट्टनम टेस्ट में भले ही जीत मिली है, लेकिन रोहित शर्मा अच्छी तरह समझ पा रहे होंगे कि एक अकेले खिलाड़ी के प्रदर्शन पर आधारित रहकर टीम कभी भी बेहतर नहीं कर पाएगी। ऐसे में रोहित शर्मा बिना वक्त गवाए विराट कोहली को टीम में बुलाना चाह रहे हैं। विशाखापट्टनम टेस्ट खत्म होने के साथ ही रोहित सीधा टीम सेलेक्टर्स अजीत अगरकर से बात करने के लिए पहुंच गए। रोहित बाउंड्री लाइन के पास ही खड़े होकर टीम सेलेक्टर्स से काफी देर बात करने लगे थे। इसके लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कयास लगाते हुए कहा कि रोहित चाह रहे हैं कि कोहली की जल्द टीम में वापसी हो जाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर, बड़ी वजह आई सामने
केएल राहुल भी हो गए हैं चोटिल
केविन पीटरसन ने कहा कि रोहित शर्मा को टीम में विराट कोहली की कमी खल रही है, इस कारण से वह चाह रहे हैं कि किंग कोहली की कैसे भी तीसरे टेस्ट में वापसी हो जाए। कोहली के बिना दोनों टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। ऐसे में रोहित कोहली को कैसे भी करके बुलाना चाह रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि भारतीय टीम पर चोट का साया चल रहा है। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही टखने की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। केएल राहुल अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन पहले टेस्ट में वह भी चोटिल हो गए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड ने किया साफ
रवींद्र जडेजा भी चोटिल होकर बाहर
रवींद्र जडेजा ने पहले टेस्ट में बतौर गेंदबाज और बतौर बल्लेबाज अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन एक रन लेने के चक्कर में वह भी चोटिल हो गए हैं। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं। गिल के उंगली में चोट लगी है। ऐसे में वह तीसरे टेस्ट का हिस्सा होंगे या फिर नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी। इससे जाहिर है कि रोहित शर्मा और टीम सेलेक्टर्स के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन ने चिंता बढ़ा दी है। अब यह देखने वाली बात होगी कि तीसरे टेस्ट के लिए कोहली की वापसी होती है या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
28 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
56 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines