Rohit Sharma vs James Anderson: रोहित और एंडरसन का तीसरी बार होगा आमना-सामना, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

Rohit Sharma vs James Anderson : विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चुनौती पेश कर सकते हैं। एंडरसन ने रोहित को टेस्ट में दो बार आउट किया है।

IND vs Ind 2nd test india captain and james anderson third time face each other in visakhapatnam stadium

India vs England 2nd Test: पहले टेस्ट में 28 रन से रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद इंग्लिश टीम के हौसले काफी बुलंद हैं। हैदराबाद में सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ खेलने वाली इंग्लैंड टीम दूसरे टेस्ट में भी उसी रणनीति के साथ खेलने वाली है। लेकिन इस बार उन्होंने मार्क वुड की जगह जेम्स एंडरसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। पहले टेस्ट में एंडरसन को नहीं खिलाने पर कप्तान बेन स्टोक्स पर कई सवाल उठे थे। लेकिन जीत के बाद उन्होंने सभी का मुंह बंद कर दिया था। विशाखापट्टनम टेस्ट से एंडरसन एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे।

जेम्स एंडरसन की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। साथ ही यह दिग्गज तेज गेंदबाज भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर पहली ही गेंद से हावी रहने की कोशिश करता नजर आएगा। उनकी गैरमौजूदगी में मार्क वुड हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड की कमजोर कड़ी साबित हो रहे थे।

https://twitter.com/UnkarBalai/status/1753028927910474206

जेम्स एंडरसन-रोहित शर्मा को कर सकते हैं परेशान

पहले टेस्ट में पूरी तरह फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती जेम्स एंडरसन रहने वाले हैं। हालांकि रोहित और एंडरसन का टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो बार आमना-सामना हुआ है। पहली बार यह दोनों दिग्गज 2014 में आमने-सामने आए थे।

https://twitter.com/AJviratkohli18/status/1752968168673587515

उस मैच में एंडरसन ने रोहित को सिर्फ 9 गेंदों के अंदर ही पवेलियन लौटा दिया था। 2014 के 8 साल बाद 2021 में दोनों खिलाड़ियों का एक बार फिर आमना-सामना हुआ। लेकिन इस बार रोहित का विकेट लेने के लिए एंडरसन को 291 गेंदें फेंकनी पड़ी थी। बता दें कि रोहित शर्मा, जेम्स एंडरसन के खिलाफ 43 की औसत से 86 रन बना चुके हैं।

विशाखापट्टनम में रोहित का है शानदार रिकॉर्ड

भारत के लिए 54 टेस्ट खेल चुके रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम में सिर्फ 1 टेस्ट खेला है। रोहित ने यह टेस्ट 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़े थे। रोहित शर्मा एक बार फिर विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका वाला इतिहास इंग्लैंड के खिलाफ दोहराना चाहेंगे। ताकी पहले टेस्ट में मिली हार का बदला दूसरे टेस्ट में लिया जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ