---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: ‘रोहित शर्मा बल्लेबाजी में हो रहे थे फ्लॉप’! मुंबई कोच ने पूर्व कप्तान पर तोड़ी चुप्पी  

IPL 2024: रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने रोहित की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया है।

---विज्ञापन---

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इस बहस में भिड़े हैं कि मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को होना चाहिए या फिर हार्दिक पांड्या को होना चाहिए। रोहित से कप्तानी छीनने पर सोशल मीडिया फैंस ने अपनी सारी भड़ास निकाल दी थी। इस दौरान मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स भी काफी घटने लगे थे। अब मुंबई के कोच ने पहली बार इसको लेकर बयान दिया है। मुंबई कोच मार्क बाउचर ने बताया कि उन्होंने रोहित शर्मा से कप्तानी क्यों छीनी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो, गिल की फिटनेस पर सस्पेंस; क्या अब सरफराज की लगेगी लॉटरी?

‘बल्लेबाजी में अच्छा नहीं था प्रदर्शन’

मुंबई कोच ने कहा कि रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई को 5-5 ट्रॉफी दिलाई जो कि बड़ी बात है। लेकिन हम देख पा रहे थे कि रोहित पर कप्तानी का भार रहने से वह बतौर प्लेयर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। रोहित बतौर बल्लेबाज टीम के लिए और बेहतर कर सकते थे, लेकिन वह कप्तानी की बोझ के कारण बल्लेबाजी में भी अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे थे। इसी कारण से हमने उन्हें कप्तानी से मुक्त किया है, ताकि वह बतौर बल्लेबाज टीम के लिए और बेहतर कर सके।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Vipintiwari952_/status/1754680632276615384

ये भी पढ़ें:- U19 WC 2024: सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां फ्री में देखें मैच

---विज्ञापन---

‘यह एक क्रिकेटिंग फैसला था’

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कहा कि हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान काफी अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने दोनों आईपीएल सीजन में गुजरात को फाइनल तक पहुंचाया और एक बार ट्रॉफी भी दिलाई। ऐसे में हमने ट्रेडिंग विंडो का फायदा उठाया और हार्दिक को अपनी टीम में वापस बुला लिया। वैसे भी हार्दिक मुंबई के ही हिस्सा रहे हैं। क्रिकेट फैंस इस नजरिए से नहीं देखते हैं कि हमने कप्तानी से क्यों हटाया। फैंस भावुक होकर सोचते हैं, जबकि यह एक क्रिकेटिंग फैसला है। हमें भावुक ना होकर रोहित की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान टीम में हो सकती है वापसी, बड़ी वजह सामने आई

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

मुंबई कोच ने कहा कि रोहित ने आईपीएल 2022 में 120.18 की स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए थे। इसके बाद आईपीएल 2023 में भी बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। 2023 में उन्होंने 132.80 की स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाया था। हालांकि मुंबई टीम क्वालीफायर में हार गई थी। ऐसे में रोहित से कप्तानी का बोझ हटाना काफी जरूरी हो गया था।

---विज्ञापन---

हार्दिक की वापसी से बुमराह और सूर्या नाराज

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में वापस बुलाने से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी खुश नहीं लग रहे हैं। जब पांड्या को वापस बुलाया गया था, इसके बाद बुमराह ने मुंबई को इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगह अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा सूर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल टूटने की तस्वीर लगाई थी। इससे फैंस कयास लगा रहे थे कि हार्दिक के वापस आने से दोनों खिलाड़ी खुश नहीं है। इसके पीछे का कारण कप्तानी को बताया जा रहा था। सूर्या और बुमराह दोनों चाहते थे कि रोहित के बाद उन्हें कप्तानी सौंपी जाए, लेकिन हार्दिक को वापस बुलाकर उन्हें कप्तान बना दिया गया। इसी कारण से दोनों खिलाड़ी खुश नहीं लग रहे थे।

First published on: Feb 06, 2024 09:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola