India vs England: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हैदराबाद टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। रवींद्र जडेजा सिर्फ एक रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए थे। अगर जडेजा रन आउट नहीं होते, तो मैच का अंजाम कुछ और हो सकता था, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जडेजा को 20 गेंदों में 2 रन बनाने के बाद रन आउट कर दिया था। ऐसे में जडेजा ने अपना विकेट तो गंवाया ही, इसके साथ वह चोटिल भी हो गए हैं। अब खबर आ रही है कि वह अगले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी रवींद्र जडेजा की सेहत पर बयान आया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा अब नहीं करेंगे इन 2 खिलाड़ियों को खिलाने की भूल! टीम से पत्ता कटना तय
क्या दूसरा टेस्ट मैच खेलेगा ऑलराउंडर
राहुल द्रविड़ ने भारत की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान जब पूर्व दिग्गज से पूछा गया कि जडेजा अगला मैच खेलेंगे या फिर नहीं, तो इस पर द्रविड़ ने कहा कि अभी तक मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी मैं जाऊंगा तो पता करूंगा कि जडेजा की सेहत कैसी है। इस बीच अब खबर आ रही है कि रवींद्र जडेजा को ठीक होने में एक सप्ताह का वक्त लगने वाला है। भारत को अगला टेस्ट मैच 2 फरवरी से खेलना है, लेकिन जडेजा को ठीक होने में एक सप्ताह का समय लगेगा, इससे साफ है कि जडेजा अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हार से टीम इंडिया को लेनी होगी सीख, सुधारनी होगी ये 3 बड़ी गलतियां
हैदराबाद टेस्ट में गेंदबाज का प्रदर्शन
जडेजा अगर टीम से बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जडेजा कमाल के ऑलराउंडर हैं। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन दिखाते हैं। हैदराबाद में भी जडेजा ने पहली पारी में सबसे अधिक 87 रनों की पारी खेली थी। जडेजा ने टीम का बेहतर साथ दिया और टीम को 400 के पार पहुंचाया था। इसके अलावा खिलाड़ी ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 5 विकेट भी चटकाए हैं। इससे साफ है कि अगर जडेजा टीम से बाहर होते हैं, तो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें और अधिक बढ़ने वाली है। अगर जडेजा टीम से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जाएगा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
6 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
6 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
7 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
7 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
8 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
8 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
9 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
9 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines