
IND vs ENG: भारत की हार के बाद आया कोच का बयान, जानें किसे ठहराया इसका जिम्मेदार
Edited By Abhinav Raj

Edited By Abhinav Raj
India vs England: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मैदान भारत के लिए काफी लकी साबित होता है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शिकस्त खानी पड़ी है। हैदराबाद में भारत को 14 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि भारत से कहां चूक हुई, जिसके कारण से हार का सामना करना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं द्रविड़ ने क्या कहा।
Rahul Dravid pinpointed the difference between the two teams after India's rare loss at home in the first #INDvENG Test in Hyderabad 👀#WTC25 https://t.co/6GT8AkH0Su
— ICC (@ICC) January 28, 2024
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें 231 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं करना था। हम काफी मजबूत स्थिति में थे, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने शानदार पारी खेली और इंग्लैंड को अच्छे लक्ष्य तक पहुंचा दिया। हमें चेज करने के लिए आसान लक्ष्य मिल सकता था, लेकिन पोप के कारण लक्ष्य बड़ा हो गया। द्रविड़ ने आगे कहा कि जब हम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब पिच बैटिंग के लिए सही थी, हम पहली पारी में 70 रन और बना सकते थे, लेकिन तीसरे दिन के खेल में हम सिर्फ 15 रन ही बना पाए।
It came right down to the wire in Hyderabad but it's England who win the closely-fought contest.#TeamIndia will aim to bounce back in the next game.
Scorecard ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/OcmEgKCjUT
— BCCI (@BCCI) January 28, 2024
राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि टीम इंडिया अच्छा खेली, लेकिन हमें और अच्छा खेलने की जरूरत है। हमारे 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन एक भी खिलाड़ी शतक नहीं लगा सके। युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा कि टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जो ज्यादातर व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं, इस कारण से टेस्ट में उसका अधिक अनुभव नहीं है। हालांकि खिलाड़ी भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही मुख्य टीम में जगह बना पाए हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को इस कंडीशन में ढलने में वक्त लगेगा।
It's Tea on Day 4 of the opening #INDvENG Test! #TeamIndia move to 95/3, with @klrahul (21*) & @akshar2026 (17*) in the middle.
Stay Tuned for Final Session of the Day.
Scorecard ▶️ https://t.co/HGTxXf7Dc6@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/78Eeh9VQh5
— BCCI (@BCCI) January 28, 2024
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की हार पर किया रिएक्ट, इंग्लिश खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे
द्रविड़ ने भारत के स्पिन गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत के तीनों स्पिनर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और अगले मुकाबले में जरूर वापसी कराएंगे। ओली पोप ने स्पिनरों के सामने स्विप शॉट अच्छा खेला, लेकिन हमारे स्पिनर वापसी जरूर करेंगे और अगले टेस्ट मैच में पोप को रोकने में कामयाब रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: