हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: BCCI ने कोहली के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, फिर नजरअंदाज हुए पुजारा, जानें किसे मिली टीम में जगह

India vs England: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। चलिए बताते हैं किसे मिली टीम में एंट्री।

विज्ञापन
टीम इंडिया। Image Credit- News 24

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सीरीज शुरू होने से पहले ही शुरुआती 2 मुकाबले के स्क्वाड से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि कोहली की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा। अब इसका ऐलान हो गया है। भारत के स्टार खिलाड़ी रजत पाटीदार को कोहली की जगह टीम में एंट्री मिल चुकी है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या पाटीदार से बेहतर ऑप्शन कोई और हो सकते थे, जिन्हें टीम में शामिल किया जा सकता था। पाटीदार को ही टीम में क्यों जगह मिली है।

ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: भारत के खिलाफ लीक हुआ इंग्लैंड का प्लान, जीत के लिए आजमाएंगे ये पैंतरा

विज्ञापन

क्या पुजारा हो सकते थे बेहतर विकल्प

भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली टीम के हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में कोहली की जगह पाटीदार को टीम में एंट्री मिल चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल किया जाना था। बता दें कि पुजारा ने हाल ही में रणजी में 243 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें टीम में जगह मिल जाएगी, लेकिन एक बार फिर से पुजारा को निराशा हाथ लगी है और कोहली की जगह पाटीदार को टीम में शामिल कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- BCCI Awards 2024 में भी छाए ऋषभ पंत, रवि शास्त्री को क्यों आए याद?

विज्ञापन

रजत ने खेली थी तूफानी पारी

रजत पाटीदार कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। पाटीदार ने हाल ही में इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में कमाल की पारी खेली थी। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा था, इसी मैच में पाटीदार के बल्ले से 151 रनों की धुआंधार पारी निकली थी। खास बात है कि पाटीदार ने सिर्फ 158 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 5 छक्के भी निकले थे। इससे साफ है कि खिलाड़ी फॉर्म में हैं। वैसे भी भारतीय टीम वर्तमान दौर में युवाओं पर दांव खेलने के लिए अधिक सोच रही है, इस कारण से पुजारा की जगह पाटीदार को टीम में शामिल किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola