हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: तीसरे दिन के खेल के लिए जसप्रीत बुमराह ने बनाया खास प्लान! चारों खाने चित होगी इंग्लैंड

India vs England: जसप्रीत बुमराह ने विशाखापट्टनम टेस्ट में ऐतिहासिक स्पैल डालने के बाद तीसरे दिन का प्लान बताया है। बुमराह ने बताया की तीसरे दिन खेलने का क्या तरीका रहेगा।

विज्ञापन
Jaspri Bumrah

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच है। भारत ने अभी तक इस मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का दूसरी इनिंग में स्कोर 28 रन हो चुका है। बता दें कि मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह पूरी इंग्लैंड की टीम पर भारी पड़े थे।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘हमारी आदत है ओवरहाइप करना…,’ यशस्वी जायसवाल को लेकर गौतम गंभीर ने ऐसा क्यों कहा

दूसरे दिन दिखा बुमराह का कहर

जसप्रीत बुमराह ने मैच के दूसरे दिन ऐसी गेंदबाजी की है कि इंग्लैंड की कमर ही टूट गई। बुमराह ने अकेले ही इंग्लैंड के 6 घातक बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है। गेंदबाज ने इस दौरान 3 से भी कम इकॉनमी से रन लुटाए हैं और 6 विकेट चटका लिया है। दूसरे दिन की समाप्ति के बाद उन्होंने तीसरे दिन भी इंग्लैंड को धूल चटाने का खास प्लान बताया है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की खतरनाक यॉर्कर के आगे ओली पोप ढेर, BCCI ने भी शेयर किया Video

आज होगी बाउंड्री की बारिश

मैच के बाद जब बुमराह से पूछा गया की तीसरे दिन का क्या प्लान है। इस पर गेंदबाज ने कहा कि तीसरे दिन भी हमारा अटैकिंग अप्रोच रहने वाला है। कोशिश तो यही होगी कि तीसरे दिन के पहले और दूसरे सेशन में भारत तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करे। बता दें कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दूसरी इनिंग में अभी भी नाबाद खेल रहे हैं। ऐसे में जब रोहित और यशस्वी मैदान पर हो तो, बाउंड्री की बरसात तो होनी ही है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ऋषभ पंत अपना रहे कॉपी पेस्ट फॉर्मूला, इंग्लैंड को उसी की भाषा में देंगे जवाब

विशाखापट्टनम में बुमराह ने रचा इतिहास

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने हैदराबाद टेस्ट में ऐतिहासिक स्पैल डाली है। बुमराह ने सिर्फ 15.5 ओवर गेंदबाजी कराई, जिसने उन्होंने 5 मैदान ओवर डाली और 2.8 के इकॉनमी से 45 रन दिया है। बुमराह ने इस दौरान 6 बल्लेबाजों को आउट करके बड़ा इतिहास रच दिया है। अब वह सबसे कम मैचों में 150 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 34 मैचों ने यह कारनामा कर दिखाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें