IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की खतरनाक यॉर्कर के आगे ओली पोप ढेर, BCCI ने भी शेयर किया Video

Jasprit Bumrah Deadly Yorker, IND vs ENG 2nd Test: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह का जलवा दिखा है। उनकी खतरनाक यॉर्कर ने ओली पोप को चारों खाने चित कर दिया।

IND vs ENG 2nd Test Jasprit Bumrah Deadly Yorker Clean Bowled Ollie Pope BCCI Video

IND vs ENG 2nd Test Jasprit Bumrah Deadly Yorker Clean Bowled Ollie Pope BCCI Video (Image- News24)

विज्ञापन

Jasprit Bumrah Deadly Yorker, IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 396 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही लेकिन भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने हैदराबाद टेस्ट में भारत के जबड़े से जीत छीनने वाले ओली पोप, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो का विकेट झटका। इस दौरान पोप का विकेट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। बुमराह की इस खतरनाक यॉर्कर को हर किसी ने कहां अंगूठातोड़ यॉर्कर जिस पर ओली पोप चारों खाने चित हो गए और उनके तीनों स्टंप उखड़ गए।

BCCI ने शेयर किया वीडियो

जसप्रीत बुमराह की इस शानदार यॉर्कर का वीडियो बीसीसीआई ने भी शेयर किया। बीसीसीआई ने इसे बुमराह की स्पेशल बॉल बताया और लोगों से अपनी प्रतिक्रियाएं मांगी। इस पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। किसी ने इसे बेस्ट यॉर्कर कहा तो कोई बोला कि बुमराह जैसी यॉर्कर कोई और नहीं डाल सकता है। बुमराह की इस गेंद का शायद दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के पास जवाब नहीं होता। यही कारण है कि ओली पोप पूरी तरह चित हो गए।

विज्ञापन

बुमराह ने करवाई वापसी

इंग्लैंड का स्कोर एक समय 114 के स्कोर पर 1 विकेट था। फिर अक्षर पटेल ने जैक क्रॉली को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद शुरू बुआ बूम-बूम का शो। उन्होंने पहले जो रूट को पवेलियन भेजा। उसके बाद आई ओली पोप के खिलाफ उनकी यह खतरनाक यॉर्कर। फिर इसके बाद सेट बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी उन्होंने आउट किया और वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

मुश्किल में इंग्लैंड

भारतीय टीम ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन 209 रन की पारी के बदौलत 396 रन बनाए थे। उसके जवाब में इंग्लैंड ने 182 के स्कोर पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे। कुलदीप यादव को भी 3 सफलताएं मिलीं। सलामी जोड़ी को उन्होंने ही बेन डकेट का विकेट लेकर तोड़ा था। इसके बाद उन्होंने बेन फोक्स और रेहान अहमद को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ