India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बना दिया है। भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली है और अभी भी मैदान पर बना हुआ है। जायसवाल 70 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के भी निकले हैं। गौर करने वाली बात है कि जायसवाल ने टेस्ट मैच में 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को जायसवाल की पारी खूब पसंद आई है। अब अश्विन ने जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सचिन ने Pujara को दी बधाई, क्या रोहित शर्मा की हो गई खिंचाई!
अश्विन ने की जायसवाल की भरपूर तारीफ
रविचंद्रन अश्विन ने जायसवाल को लेकर कहा कि उन्हें बल्लेबाज में ऋषभ पंत की छवि दिखती है। अश्विन ने कहा कि जायसावल ने जिस अंदाज में संभलकर बल्लेबाजी की है, यह सचमुच कमाल है। जायसवाल ने आईपीएल में भी खूब धूम मचाया था और अब टेस्ट में भी टीम को शानदार शुरुआत दे रहे हैं। मैंने उनकी पारी को खूब इंजॉय किया है। मुझे यशस्वी जायसवाल में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की छवि दिखती है। वह बिना डरे खेल रहे हैं। उन्होंने पूरी पारी के दौरान एक भी गलत कदम नहीं उठाया है। जायसवाल ने अभी तक पहले टेस्ट मैच में जिस तरह की पारी खेली है, यह हैरान कर देने वाली है।
ये भी पढ़ें:- Eng BazBall Cricket : ”बैजबॉल” का मतलब अटैकिंग क्रिकेट नहीं है, दिनेश कार्तिक ने समझाया इसका असली अर्थ
क्या जायसवाल लेंगे पंत की जगह
ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट होने के बाद से ही उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना रखी है। पंत एक साल से अधिक समय से एक भी मैच नहीं खेले हैं, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आईपीएल में वापसी करेंगे और अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करते भी दिखेंगे। पंत भारत के लिए टी20 के अलावा टेस्ट टीम के भी हिस्सा थे। वह भी एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और टेस्ट को भी टी20 अंदाज में खेलते हैं। जायसवाल भी उसी के नक्शेकदम पर दिख रहे हैं। जायसवाल भी एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और टेस्ट क्रिकेट को टी20 की तरह खेलते हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यशस्वी जायसवाल टीम में पंत की जगह हमेशा के लिए ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
आज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
6 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
1 hr agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
1 hr agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
1 hr ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
2 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoIND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, वैभव को मिलेगा मौका?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines