India vs Afghanistan: भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में एकतरफा जीत मिली है। भारतीय टीम ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की इस सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। इस सीरीज का एक मुकाबला अभी बचा हुआ ही है, इससे पहले भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने खूब आग उगला है। इस दौरान जब शिवम दुबे के बल्ले से एक के बाद एक छक्के आ रहे थे, अफगानिस्तानी खिलाड़ी इससे हैरान हो गए और शिवम दुबे का बल्ला चेक करने लगे। चलिए बताते हैं क्या है पूरा माजरा।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल ने छीनी शुभमन गिल की पोजिशन, Gill का विश्व कप खेलना हुआ मुश्किल!
खिलाड़ी ने जड़ी हैट्रिक सिक्स
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ 32 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली है। इस दौरान दुबे ने 5 चौके और 4 चौके भी लगाए हैं। खिलाड़ी अंतिम समय तक मैदान पर जमे रहे और टीम इंडिया को अंजाम तक पहुंचाया। अपनी पारी में दुबे ने हैट्रिक सिक्स भी लगाया। इससे भारत के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली दोनों हैरान थे। दुबे की सिक्स पर दोनों दिग्गजों का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रहा है। इससे अफगानिस्तान की टीम भारत के सामने कभी उबर ही नहीं पाई और एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। इस कड़ी में जब शिवम दुबे भारत को मैच जीताकर वापस पवेलियन की ओर लौट रहे थे, इस दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ी बल्लेबाज की बैट की जांच करने लगे।
ये भी पढ़ें:- शिवम दुबे ने युवराज सिंह वाली एलीट लिस्ट में बनाई जगह, अपने नाम किया खास रिकॉर्ड
बैक टू बैक फिफ्टी
बता दें कि मैच के बाद अफगानिस्तान के दो बल्लेबाज शिवम दुबे के पास आए और बल्लेबाज का बैट अपने हाथ में लेकर देखने लगे। दुबे की पारी ने सभी को हैरान कर दिया, इसी कारण से अफगानिस्तान के खिलाड़ी दुबे हंसी-हंसी में दुबे का बैट चेक कर रहे थे कि इस बैट में ऐसा क्या है, जिससे इतने लंबे-लंबे छक्के निकलते हैं। शिवम दुबे ने पहले मैच में भी 40 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। अब उन्होंने दूसरे मुकाबले में भी 63 रनों की तूफानी पारी खेली है। ऐसे में खिलाड़ी पर टीम का भरोसा भी बढ़ता जा रहा है।
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
19 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines