IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming: अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कहां देखें लाइव टेलीकास्ट

IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming: टीम इंडिया और अफगानिस्तान की टीम आखिरी बार वनडे सीरीज में एक दूसरे के आमने सामने होंगी. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर रहेंगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं.

IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming.jpg

IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming: टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं. इस सीरीज के पहले 2 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया और अब टीम आखिरी मैच में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करना चाहेगी. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम ने इस दौरे पर अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है तो टीम इस मैच में जीत हासिल कर अपनी इज्जत बचाने के लिए उतरेगी.

विज्ञापन

सीरीज का आखिरी मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए खास होने वाले है क्योंकि टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार कोई वनडे सीरीज जीती है तो वहीं अफगानी खिलाड़ियों को भी इस दौरे पर काफी कुछ सीखने को मिला होगा. ऐसे में आखिरी मैच बेहद ही रोमांचक होगा. चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण आप कब और कहां देख सकते हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) 3rd ODI मैच कब खेला जाएगा?

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

टीम इंडिया (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) 3rd ODI मैच कहां खेला जाएगा?

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) 3rd ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा तो वहीं ओटीटी पर फैंस इसको जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. 

टीम इंडिया (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) 3rd ODI मैच दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे

विज्ञापन

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नांगेयालिया खरोती, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ