IPL 2027 से पहले इस टीम से जुड़े युवराज सिंह! खराब सीजन के बाद फ्रेंचाइजी उठा सकती है बड़ा कदम

IPL 2027: आईपीएल के अगले सीजन से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह का एक बार फिर से आईपीएल में उतर सकते हैं. वो इस बार बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनकर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे.

AI Generated Image

AI Generated Image

IPL 2027 Delhi Capitals: आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है और अब टीमें अगले साल की तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. इसके तहत टीम इंडिया के दिग्गज युवराज सिंह की आईपीएल में एंट्री होने जा रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार युवराज अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं. वो फ्रेंचाइजी की कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे और सौरव गांगुली के साथ मिलकर टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं. दिल्ली के सीनियर ऑफिशियल की तरफ से ये जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ शेयर की गई है. 

विज्ञापन

कोचिंग से बदल से हैं दिल्ली की किस्मत

युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 2 वर्ल्ड कप के खिताब जीते हैं. उनका ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए हमेशा ही कारगर साबित होता रहा है. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया जो कि आज इंटरनेशनल मंच पर टीम इंडिया के लिए धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं. इन युवा खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य का नाम शामिल है. ऐसे में युवराज दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़कर टीम की किस्मत बदल सकते हैं. 

विज्ञापन

दिल्ली की टीम को पहले खिताब की तलाश

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक आईपीएल के सभी सीजन खेलने वाली टीम है. टीम ने एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है. इस सीजन टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलने के लिए उतरी थी लेकिन टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब ही रहा. टीम ने खेले 14 मैचों में 7 मैच जीते तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना भी करना पड़ा. अगले सीजन के लिए टीम मैनेजमेंट कई और बड़े फैसले भी ले सकता है. अक्षर पटेल से कप्तान लेकर केएल राहुल को सौंपी जा सकती है. बतौर कप्तान और खिलाड़ी अक्षर के प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ