Aaron Finch On Abhishek Sharma: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सुझाव दिया है कि धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा को बीमारी से पूरी तरह ठीक होने के लिए काफी वक्त दिया जाना चाहिए, जिसकी वजह से वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर हो गए थे. फिंच ने कहा कि भले ही अभिषेक को आर्च राइवल पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला मिस करना पड़े, लेकिन आराम मिलना चाहिए.
‘जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए’
आरोन फिंच ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को अभिषेक शर्मा को टूर्नामेंट के आखिरी हिस्से के लिए पूरी तरह फिट और हेल्दी रखने को प्रायोरिटी देनी चाहिए, न कि उन्हें किसी बड़े मैच के लिए जल्दबाजी में वापस लाना चाहिए.
यह भी पढ़ें- उस्मान तारिक के अजीबोगरीब एक्शन का आर अश्विन ने निकाला तोड़, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बन गया गेम प्लान!
फिट रहना जरूरी
अभिषेक शर्मा ने गुरुवार 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ ग्रुप ए मैच में पेट में इंफेक्शन के कारण नहीं खेल पाए थे, जिसके लिए उन्हें दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. फिंच ने ‘जियोस्टार मीडिया डे’ पर कहा, ‘अगर अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है और आप रिस्क नहीं लेना चाहते, तो कोई बात नहीं. आप पहले फेज में टूर्नामेंट नहीं जीत सकते, लेकिन हार तो सकते ही हैं. वो (अभिषेक) वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे खतरनाक खिलाड़ी है, इसलिए आप चाहते हैं कि वह फिट और जोश में रहे.’
‘आखिर के लिए बचाकर रखें’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर इसका मतलब कुछ और दिन आराम करना है, तो आप इसके लिए बिल्कुल तैयार रहेंगे, भले ही इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच कागज पर कितना भी बड़ा क्यों न दिखे. आप चाहते हैं कि टूर्नामेंट के आखिरी दौर में आपके सबसे अच्छे खिलाड़ी फिट और हेल्दी हों.’
यह भी पढ़ें- उस्मान तारिक को लेकर मीडिया हाइप पर ईशान किशन का माकूल जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जता दिए इरादे
अभिषेक की तारीफ
टीम के लिए करिश्माई लेफ्ट-हैंडर की अहमियत को बताते हुए, फिंच ने कहा कि अभिषेक की किसी भी बॉलिंग अटैक को ध्वस्त करने की काबिलियत बहुत कम देखने को मिलती है, और कहा कि वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत कम बैट्समैन के पास इस तरह की गेम बदलने वाली ताकत होती है.
टीम की धरोहर हैं अभिषेक
फिंच ने कहा,’जिस भी टीम में अभिषेक शर्मा होंगे, वो टी20 क्रिकेट में बेहतर होगी. वो एक सुपरस्टार हैं. पहली बॉल से ही अटैक को खत्म करने और इस तरह से आगे बढ़ने की उसकी काबिलियत, जिसका मुकाबला दुनिया के बहुत कम खिलाड़ी कर सकते हैं, अगर कोई है भी, तो उसे एक खास खिलाड़ी बनाती है.
रिकवरी की उम्मीद
फिंच ने कहा, ‘तो, मुझे सच में उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे क्योंकि मुझे उसे खेलते हुए देखना बहुत पसंद है. ये देखना बुरा था कि वो कुछ वक्त अस्पताल में बीमार रहे, और मैं उसके जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं.’
‘भारत में है दम’
फिंच ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ सुपर-8 में जल्दी जगह पक्की करना चाहेगा और संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों में ऐसा करने की काबिलियत है. उन्होंने कहा, ‘भारत के पास बहुत दम है, इसमें कोई शक नहीं है. टॉप पर संजू सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की, साथ ही ईशान किशन ने भी. गेम जितना बड़ा है, भारत की एक नजर सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल पर होगी.’
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
18 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines