IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही ये दोनों ही दिग्गज लंबे अंतराल के बाद ही वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब ये दोनों दिग्गज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने को तैयार हैं. भारतीय फैंस को ये दोनों दिग्गज लगभग 69 दिनों के बाद ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर नजर आने वाले हैं.
69 दिनों के बाद वापसी को तैयार हैं रो-को
भारतीय टीम के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद मैदान पर उतरने को तैयार हैं. दोनों ही खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना भी पसंद हैं. ऐसे में फैंस दोनों ही खिलाड़ियों से बड़ी-बड़ी पारियां देखना चाहते हैं. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 37 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 57.61 की बेहद शानदार औसत से 1613 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 12 अर्धशतक भी जड़े हैं. रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रनों का रहा है. हिटमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 गगनचुंबी छक्के भी जड़े हैं.
किंग विराट कोहली का रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है. किंग कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे मैच खेले हैं. जहां पर कोहली ने 66.50 की शानदार औसत से 2261 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक 11 अर्धशतक जड़े हैं. कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 157 रनों का रहा है. कोहली की स्ट्राइक रेट वेस्टइंडीज के खिलाफ 96.96 का रहा है. किंग कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 239 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के जडे हैं. कोहली अब इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. वेस्टइंडीज की टीम पहले से ही इन दोनों दिग्गजों के खिलाफ दबाव में नजर आ रही है. जिसका फायदा दोनों ही खिलाड़ी उठा सकते हैं.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गूरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.