IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की धमाकेदार बल्लेबाजी की क्रम जारी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में भी कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था. दूसरे मुकाबले में गिल ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने अपना दूसरा दोहरा शतक जड़ा है. इसी के साथ कप्तान शुभमन गिल अब रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा है.
शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए सिर्फ 117 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ दिया है. वनडे क्रिकेट में ये सबसे तेज दोहरा शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भी भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन के नाम ही था. किशन ने उस समय बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था. शुभमन गिल के करियर का ये दूसरा शतक है. लक्ष्य का पीछा करते हुए वो दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान और बल्लेबाज बने हैं. वर्ल्ड लेवल पर ऐसा इससे पहले सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ने ही किया था.
गिल ने इस मुकाबले में 133 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 223 रन बनाए. इस दौरान 167.67 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए गिल ने 26 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. शुभमन गिल ने बतौर कप्तान ये सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के नाम था. सहवाग ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान 219 रनों की पारी खेली थी. उस मुकाबले में भी टीम इंडिया को धमाकेदार अंदाज में जीत मिली थी.
कप्तान गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
बतौर खिलाड़ी वनडे में ये तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. रोहित शर्मा के 264 और मार्टिन गुप्टिल के 237 रनों के बाद गिल के 223 रन ही हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए ये सबसे बड़ा स्कोर है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल 201 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के फखर जमान 193 रनों के साथ नजर आ रहा है. गिल ने इसी के साथ कई दिग्गजों को अब पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया को इन 4 गेंदबाजों ने किया बहुत निराश, वनडे टीम से कट सकता है पत्ता
वनडे फॉर्मेट में 1 से ज्यादा दोहरा शतक सिर्फ 2 खिलाड़ियों के नाम ही है. शुभमन गिल के नाम 2 दोहरा शतक और रोहित शर्मा के नाम 3 दोहरा शतक इस फॉर्मेट में है. शुभमन गिल अभी अपने करियर की शुरुआत में ही है. ऐसे में वो हिटमैन के 3 दोहरा शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. इसके अलावा शुभमन गिल पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों में ही दोहरा शतक जड़ा है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, गिल-रोहित बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines