हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत, इस रिकॉर्ड ने बढ़ाई उम्मीद

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले की तैयारी कर रही है. सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है. ऐसे में आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम करने का प्रयास करेगी.

विज्ञापन
Team India को सीरीज जीतने के लिए आखिरी मुकाबले में करना होगा कमाल (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 17 अक्टूबर को खेला जाने वाले मुकाबला इस सीरीज का निर्णायक है. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. टीम इंडिया घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी. वहीं वेस्टइंडीज की नजर भारत को हराकर इतिहास रचने के ऊपर होगी. टीम इंडिया का अब तक का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. 

टीम इंडिया का रिकॉर्ड रहा है बहुत ही शानदार 

भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू मैदान पर अब तक टी-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबलों में नहीं हारी है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने का बड़ा दबाव होगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी ठीक-ठाक रहा है. ऐसे में उसे भी अच्छा बनाए रखना होगा. टीम इंडिया के गेंदबाजों को फिलहाल अपने प्रदर्शन का स्तर और ज्यादा बढ़ाना होगा. 

गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक बहुत ही खराब रहा है. इस बीच टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंजरी के कारण भी सीरीज से बाहर हो गए हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई ने इस सीरीज को अहम समझते हुए बड़ा फैसला किया है. चयनकर्ताओं ने अर्शदीप सिंह की जगह लेने के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का कमबैक कराया है. भुवी लगभग 4 सालों के बाद टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

भारत की गेंदबाजी जहां खराब प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि इस मुकाबले में सभी बल्लेबाजों को एक साथ चलना होगा. जिससे टीम इंडिया बहुत ही बड़ा स्कोर बना सके. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिल रहा है. इस मुकाबले में इन तीनों को ही अपने बल्ले का दम दिखाना होगा. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा को भी बल्ले के साथ बड़ा स्कोर करना होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार की हुई एंट्री

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड 

इंडिया स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार.

वेस्टइंडीज स्क्वॉड: शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील हुसैन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड और मैथ्यू फोर्ड. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें, वेस्टइंडीज के पास बड़ा मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola