---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट, इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन 16 सितंबर को होने की उम्मीद है. इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों की वनडे टीम में वापसी हो सकती है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का संदर्भ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को होने की संभावना है।

हार्दिक पांड्या की वनडे टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है और उनके 20 सितंबर तक फिट होने की उम्मीद है।

टीम चयन पर अतिरिक्त जानकारी

श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के कारण इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे, उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है।

वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान (Pic Credit- ANI)
---विज्ञापन---

Team India Squad for West Indies ODI Series: भारतीय वनडे टीम जल्द ही एक्शन में नजर आने वाली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो सकता है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं के सामने एक मजबूत टीम चुनने की बड़ी चुनौती है. भारत पिछले एक साल में कई वनडे सीरीज गंवा चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी शामिल है. ऐसे में यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए अहम मानी जा रही है. इसी बीच वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वनडे टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. आईपीएल 2026 के बाद से वह उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन उनके 20 सितंबर तक व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए फिट होने की उम्मीद है. उन्हें भारत ए की वनडे टीम में भी चुना गया है. वहीं, एशियन गेम्स के कारण श्रेयस अय्यर इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे. उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और यशस्वी जायसवाल की भी वापसी की चर्चा है. वहीं, विकेटकीपिंग के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के टीम में रहने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs AFG दूसरे टी20 से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण सीरीज से हुए बाहर

First published on: Sep 14, 2026 07:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola