IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights: 27 गेंदों में टीम इंडिया ने मारा मैदान, T20I में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Asia Cup 2025 IND vs UAE Highlights: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएई को 9 विकेट से रौंद डाला। यूएई से मिले 58 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने सिर्फ 27 गेंदों में चेज कर डाला।

IND vs UAE Asia Cup 2025 Live in Hindi

IND vs UAE Asia Cup 2025 Live in Hindi

India vs UAE, Asia Cup 2025 Highlights in Hindi: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएई को 9 विकेट से रौंद डाला। यूएई से मिले 58 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने सिर्फ 27 गेंदों में चेज कर डाला। टीम इंडिया की यह टी-20 इंटरनेशनल में गेंदों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन जड़े, जबकि शुभमन गिल 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले यूएई की पूरी टीम सिर्फ 57 रन बनाकर ढेर हो गई। गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि शिवम दुबे ने 3 विकेट चटकाए।

LIVE UPDATES

IND vs UAE Live: टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया ने गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है। एशिया कप 2025 का टीम इंडिया ने धमाकेदार आगाज किया है। अब बस इसी फॉर्म को पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रखना होगा। भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को इसी मैदान पर भिड़ेंगे।

IND vs UAE Live: 27 गेंदों में यूएई का काम तमाम

महज 27 गेंदों में ही टीम इंडिया ने 58 रनों के लक्ष्य को चेज कर डाला है। 9 विकेट से यह मैच भारतीय टीम की झोली में आया है। कमाल का प्रदर्शन गेंदबाज और फिर बल्लेबाजों द्वारा।

IND vs UAE Live: अभिषेक चले पवेलियन

16 गेंदों में 30 रन बनाकर अभिषेक शर्मा पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है।

IND vs UAE: 3 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 38/0

3 ओवर में टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 38 रन लग गए हैं। अभिषेक और गिल के आगे यूएई का गेंदबाजी अटैक बेहद मामूली नजर आ रहा है। लक्ष्य अब सिर्फ 20 रन दूर है।

IND vs UAE Live: अभिषेक का धमाकेदार आगाज

अभिषेक शर्मा ने पहली दो गेंदों पर सिक्स और चौका जड़ते हुए पारी का आगाज किया है। अभिषेक को रोक पाना यूएई के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

IND vs UAE Live: भारत के सामने 58 रनों का लक्ष्य

यह लीजिए यूएई की पूरी टीम सिर्फ 57 रनों पर ढेर हो गई है। आखिरी विकेट कुलदीप यादव की झोली में आया है। कुलदीप ने कुल चार विकेट अपने नाम किए। भारत के सामने जीत के लिए अब सामने हैं सिर्फ 58 रनों का लक्ष्य।

IND vs UAE Live: यूएई ने गंवाया 9वां विकेट

यूएई ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 55 रन लगे हैं। यह विकेट भी शिवम दुबे के खाते में आया है।

IND vs UAE Live: यूएई ने गंवाया 8वां विकेट

यूएई ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। ध्रुव पराशर सिर्फ एक रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने हैं। पहले ही मैच में भारतीय बॉलर्स ने अपना जलवा बिखेर दिया है।

IND vs UAE LIVE: एक और विकेट

यूएई का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। सातवां विकेट गिर चुका है और स्कोर बोर्ड पर रन सिर्फ 52 लगे हैं। अक्षर पटेल के खाते में भी विकेट आ गया है।

IND vs UAE Live: यूएई को लगा छठा झटका

यूएई को छठा झटका लगा है। शिवम दुबे ने आसिफ खान को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। भारतीय बॉलर्स पूरी तरह से हावी हैं।

IND vs UAE Live: यूएई की आधी टीम लौटी पवेलियन

लीजिए एक और विकेट। कुलदीप यादव यूएई के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहले साबित हो रहे हैं। आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। हर्षित कौशिक सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने हैं। कमाल की गेंदबाजी कुलदीप की।

IND vs UAE Live: कप्तान चले पवेलियन

यूएई का हाल बेहाल हो चला है। 9 ओवर के अंदर ही टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान मुहम्मद वसीम को 19 रन के स्कोर पर कुलदीप ने चलता कर दिया है।

कुलदीप यादव को मिला पहला विकेट

यूएई को तीसरा झटका लग चुका है। कुलदीप यादव ने राहुल चोपरा को आउट किया। वह 7 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारत को मिली दूसरी सफलता

फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने यूएई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने मोहम्मद जोहैब को पवेलियन लौटा दिया। जोहैब ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए।

यूएई को लगा पहला झटका

यूएई को पहला झटका लग चुका है। जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। आलिशान शराफु आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। यूएई का स्कोर 3.4 ओवर के बाद 26/1 है।

IND vs UAE Live: यूएई की पारी शुरू

यूएई की ओर से मुहम्मद वसीम और अलिशान शराफु बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुके हैं। पहला ओवर हार्दिक पांड्या डाल रहे हैं।

IND vs UAE Live: अर्शदीप के बिना उतरी टीम इंडिया

अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में नहीं रखा गया है और यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। अर्शदीप टी-20 फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। भारतीय टीम ने तीन स्पिनर्स के साथ आज जाने का फैसला किया है।

IND vs UAE Live: यूएई की प्लेइंग 11

यूएई की प्लेइंग 11: मोहम्मद वसीम, अलीशान शराफू, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव परासर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।

IND vs UAE Live: इस 11 धुरंधरों के साथ उतरी है टीम इंडिया

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

IND vs UAE Live: टीम इंडिया ने जीता टॉस

टॉस का सिक्का टीम इंडिया के पक्ष में उछला है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यानी यूएई पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

IND vs UAE Live: क्यों परेशान रहेगी टीम इंडिया?

क्यों खुद में ही परेशान रहेगी टीम इंडिया। पढ़िए खास रिपोर्ट।

Asia Cup 2025: खुद में ही परेशान रहेगी टीम इंडिया! एक सवाल हर मैच में बनेगा सिरदर्द

IND vs UAE Live Streaming: कहां देख पाएंगे IND vs UAE मैच?

एशिया कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग अगर आप जियोहॉटस्टार पर खोज रहे हैं, तो आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा, क्योंकि टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर ही देख सकेंगे।

IND vs UAE Live: थोड़ी देर में उछलेगा टॉस का सिक्का

कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि अब अगले आधे घंटे के बाद भारत और यूएई के बीच होने वाले मैच के टॉस का सिक्का उछलेगा।

IND vs UAE Live: अभिषेक पर होगी हर किसी की निगाहें

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी आज रात देखने वाली होगी। वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से दुनिया के नंबर वन टी-20 बैटर हैं।

IND vs UAE Live: स्पिनर्स पलटेंगे मैच का पासा

यूएई में आमतौर पर पिच धीमी रहती है और स्पिन गेंदबाज टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित होते हैं। यही वजह है कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने स्पिनर्स पर काफी ज्यादा निर्भर रहने वाली है।

IND vs UAE Live: क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े?

भारत और यूएई के बीच एशिया कप में अब तक सिर्फ एक ही टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जहां बाजी भारतीय टीम ने मारी थी। कप्तान सूर्यकुमार इसी रिकॉर्ड को दुबई में भी जारी रखना चाहेंगे।

IND vs UAE Live: कौन बनेगा चैंपियन?

एशिया कप की शुरुआत होते ही भविष्यवाणी का दौर भी शुरू हो गया है। किसे बनाया है गावस्कर और दिनेश कार्तिक ने चैंपियन। पढ़िए।

Asia Cup 2025: कौन सी टीम बनेगी चैंपियन? गावस्कर, भोगले और DK ने की भविष्यवाणी

IND vs UAE Live: यह क्या बोल गए जडेजा?

अजय जडेजा यूएई के खिलाफ मैच से पहले यह क्या बोल गए हैं। पढ़िए।

Asia Cup: ‘बुमराह खेले, तो मैं हड़ताल करूंगा’, पूर्व भारतीय कप्तान का IND vs UAE मैच पर चौंकाने वाला बयान

IND vs UAE Live: यूएई को हल्के में लेने की भूल करना गलत

टीम इंडिया यूएई को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती है। अपनी सरजमीं पर यूएई खासकर टी-20 फॉर्मेट में बड़ा खेल कर सकती है। यही वजह है कि सूर्यकुमार की सेना को आज रात सर्तक रहना भी जरूरी है।

IND vs UAE Live: वरुण या फिर कुलदीप?

कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती में से टीम मैनेजमेंट किस पर भरोसा दिखाएंगे यह देखने वाली बात होगी। वरुण ने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण का जादू सिर चढ़कर बोला था।

IND vs UAE Live: कैसी होगी प्लेइंग 11

किस पर गिरेगी गाज और कौन होगा प्लेइंग 11 का हिस्सा। पढ़िए और जान लीजिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11।

Asia Cup 2025: संजू पर गिरेगी गाज! कुलदीप को देनी होगी कुर्बानी? UAE के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

क्या संजू को मिलेगा मौका?

संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा। अभिषेक के साथ पारी का आगाज तो शुभमन गिल करेंगे। संजू को नंबर तीन पर आजमाया तो जा सकता है, लेकिन तिलक वर्मा की हालिया फॉर्म भी कमाल की है।

भारत बनाम यूएई

नमस्कार, आदाब स्वागत है आपका एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में, जहां भारत की भिड़ंत यूएई के साथ होनी है। टीम इंडिया की निगाहें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। कागज पर सूर्यकुमार की सेना काफी मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि, यूएई दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देनी चाहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ