IND vs SL: सोनी लिव की नहीं पड़ेगी जरूरत! ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs SL मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL Live Streaming: एशिया कप 2025 के फाइनल का टिकट कटा चुकी टीम इंडिया सुपर 4 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका खिताबी मैच की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है.

IND vs SL Live Streaming

IND vs SL Live Streaming

IND vs SL Live Streaming: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ होनी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है. भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को धूल चटाई थी, जबकि अगले मुकाबले में बांग्लादेश को भी आसानी से रौंद डाला था. इस मैच में टीम इंडिया अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है. दूसरी ओर, श्रीलंका खिताबी मुकाबले की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. हालांकि, टीम टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करना चाहेगी.

विज्ञापन

IND vs SL हेड टू हेड

एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर रही है. दोनों टीमें अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 23 बार मैदान पर उतरी हैं, जिसमें से 12 मैचों में जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है. वहीं, 11 मैचों में मैदान श्रीलंका ने मारा है. हालांकि, इस बार श्रीलंकाई टीम बेरंग नजर आई है और टीम को सुपर 4 राउंड में पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी है.

विज्ञापन

IND vs SL Super 4 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 राउंड का यह मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाना है.

विज्ञापन

IND vs SL Super 4 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 राउंड का यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

विज्ञापन

IND vs SL Super 4 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 राउंड में होने वाला यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा.

IND vs SL Super 4 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?

भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 राउंड में होने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.

विज्ञापन

IND vs SL Super 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 राउंड के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनी लिव पर ले सकेंगे.

सोनी लिव के अलावा कहां देख पाएंगे IND vs SL Super 4 राउंड का मैच?

सोनी लिव का सब्सक्रिप्टशन अगर आपके पास नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. आप फैन कोड ऐप को डाउनलोड करके भी भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs SL Super 4 राउंड का मैच आप फ्री में कहां देख पाएंगे?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सुपर 4 राउंड के इस मैच का मजा आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ