IND vs SL: आकिब नबी नहीं, ये गेंदबाज प्लेइंग 11 में लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह! अभ्यास मैच में जीता दिल 

IND vs SL: इंजरी के कारण टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में चयनकर्ताओं ने आकिब नबी को लिया है. हालांकि बड़ा सवाल ये है कि क्या प्लेइंग 11 में भी नबी ही बुमराह की जगह लेंगे?

Team India

(Pic Credit- AI Generated) कोलंबो में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेल रही है. इस मुकाबले पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है. टीम मैनेजमेंट इस अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज को जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग 11 में खिला सकती है. अभ्यास मैच में आकिब नबी को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है. वहीं अन्य 3 तेज गेंदबाजों को चांस मिला, तो उनमें से सिर्फ 1 ही गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे में कप्तान और कोच की टेंशन बढ़ गई हैं.  

विज्ञापन

इस गेंदबाज को मिल सकता है पहले टेस्ट में मौका 

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया का स्क्वाड देखें तो उसमें से मोहम्मद सिराज का पहले टेस्ट मैच में खेलना लगभग पक्का है. श्रीलंका में सिर्फ 2 ही तेज गेंदबाज खेलने वाले हैं. यहां की पिचों में स्पिनरों के लिए मदद होती है. ऐसे में पहले बुमराह और सिराज का खेलना तय था. अब बुमराह की गैरमौजूदगी में 3 खिलाड़ियों के बीच जंग है. जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और गूरनूर बरार का नाम शामिल है. इन तीनों में से कोई एक ही प्लेइंग 11 में खेल सकता है. आकिब नबी को अभ्यास मैच में नहीं खिला कर टीम ने साफ कर दिया है कि वो पहली पसंद नहीं है. वहीं अभ्यास मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में गूरनूर बरार को दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल पिछले 2 सालों में 7 बार हुए हैं इंजर्ड, जानिए किस-किस चोट से जूझे कप्तान

गूरनूर बरार ने किया कमाल  

प्रसिद्ध कृष्णा ने अभ्यास मैच के पहले दिन 8 ओवरों में 32 रन खर्च कर दिए. इस दौरान उन्होंने एक भी विकेट हासिल नहीं किया. वहीं उनका लाइन लेंथ भी खराब नजर आई. वहीं बात गूरनूर बरार की करें तो उन्होंने अभ्यास मैच में 12 ओवर डाले. उन्होंने इस दौरान 49 रन खर्च करके 1 विकेट हासिल किया. वहीं उन्होंने कुछ गेंदों से श्रीलंका के बल्लेबाजों को भी परेशान किया. इससे पहले इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ गूरनूर बरार ने एक मैच में 10 विकेट भी हासिल किए थे. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर उनकी तरफ ही जा सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ