शुभमन गिल पिछले 2 सालों में 7 बार हुए हैं इंजर्ड, जानिए किस-किस चोट से जूझे कप्तान

Shubman Gill: टीम इंडिया पिछले कुछ समय से अपने स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या से जूझ रही है. जिसमें ज्यादातर तेज गेंदबाज या ऑलराउंडर के नाम होते हैं. हालांकि इस लिस्ट में कप्तान शुभमन गिल भी अब शामिल हो गए हैं. गिल भी अब बार-बार इंजरी का शिकार हो रहे हैं.

Shubman Gill

Pic Credit- ANI

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस ने अब मैनेजमेंट की स्थिति और भी खराब कर दी है. इस बीच वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का बार-बार इंजर्ड होना अब बड़े सवाल खड़े कर रहा है. पिछले 2 सालों में गिल कुल 7 बार इंजर्ड हो चुके हैं. जबकि वो अब सिर्फ 2 ही फॉर्मेट खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी इंजरी पर क्या काम हो रहा है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले भी वो चोटिल हो गए हैं. 

विज्ञापन

बार-बार चोटिल हो रहे हैं कप्तान शुभमन गिल 

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल अक्टूबर 2024 में गर्दन की अकड़न के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. जिसके बाद नवंबर 2024 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पर्थ में उनके बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था. इसी चोट के कारण वो पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नहीं खेले थे. इसके 1 साल बाद नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भी गिल को गर्दन में ऐंठन हुई थी. जिसके कारण वो पहले उस मैच में नहीं खेल पाए उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच भी उन्होंने मिस किया था. दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भी गिल ने पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण मैच मिस किया था.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले आई गुड न्यूज, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

आईपीएल के दौरान भी हुई थी समस्या 

अप्रैल 2026 में आईपीएल के दौरान भी गर्दन में जकड़न के कारण शुभमन गिल को परेशानी हो रही थी. इसकी वजह से उन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान होने के बाद भी मैच मिस किया था. जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान भी कप्तान शुभमन गिल को दाहिने पैर में समस्या आने के कारण 80 रनों के स्कोर पर मैदान छोड़ना पड़ा था. अब श्रीलंका में उनके दाहिने हाथ की उंगली में चोट लगी है. गिल के बार-बार इंजर्ड होने से अब फैंस भी परेशान हो गए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ