IND vs SL 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज राजकोट में खेला जाना है। इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है, पहला टी-20 भारत ने जीता था तो दूसरे में बाजी श्रीलंका के हाथ लगी थी। ऐसे में ये निर्णायक मैच है और इसे जीतकर दोनों ही टीमें ट्रॉफी पाना चाहेगी। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी और किन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसे लेकर कई एक्सपर्ट्स द्वारा राय दी जा रही है। इसी कड़ी में वसीम जाफर ने अपनी संभावित प्लेइंग 11 बताई है।
ऋतुराज गायकवाड़ को मिलनी चाहिए जगह
तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करते हुए जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘मुझे लगता है कि ऋतुराज गायकवाड़ को एक मौका मिलना चाहिए। उन्होंने (घरेलू क्रिकेट में) काफी रन बनाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन लाजवाब था। दूसरी ओर शुभमन गिल पिछले दो मैचों में अच्छे फॉर्म में नहीं रहे हैं। उन्होंने निराश किया है। ऐसे में उन्हें मौका मिलना चाहिए।
और पढ़िए –IND vs SL: शुभमन गिल के स्ट्रेट ड्राइव पर झूम उठी लड़कियां, दर्शकों में भर गया उत्साह, देखें Video
अर्शदीप सिंह को मिलना चाहिए एक और मौका
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 में अर्शदीप सिंह ने 5 नो बॉल डाली थी और उनकी खूब आलोचना हुई थी। कई लोगों का ये मानना था कि उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए। लेकिन पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर के मुताबिक अर्शदीप का इस स्थिति में समर्थन करना चाहिए ताकि उनका अत्मविश्वास नहीं गिरे और वे वापसी कर सके।
Team India Playing 11: वसीम जाफर के मुताबिक भारतीय टीम की प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, उमरान मलिक
IND vs SL Live Streaming: कहां देख सकेंगे लाइव
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।
और पढ़िए –IND vs SL: Rahul Tripathi ने ठोका खतरनाक छक्का, 2 कदम निकाले और उड़ा डाले गेंदबाज के होश, देखें
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines