IND vs SA: टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पहली हार मिली है। रविवार को पर्थ में खेले गए अंतिम मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद ग्रुप-2 के प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को हराने के बाद अब साउथ अफ्रकी टीम तीन मैचों में दो जीत एवं एक मैच के धुलने के चलते प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है, जबकि भारत दो जीत एवं एक हार के साथ दूसरे नंबर पर स्लिप कर गया है। साउथ अफ्रीका के पांच और भारत के चार अंक हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: अश्विन ने कैसे छोड़ दिया Mankading का चांस…? आउट हो जाते डेविड मिलर, देखें वीडियो
https://twitter.com/ICC/status/1586739585576574976?s=20&t=Xwny_MBLwa57Do1jOi_sGw
बदल गया प्वाइंट टेबल का गणित
टीम इंडिया की हार के बाद अब पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। यदि साउथ अफ्रीका अपने अगले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देती है तो बाबर ब्रिगेड वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को हरा भी देता है तो उसके लिए मुश्किल कम नहीं होंगी, क्योंकि साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड से भी खेलना है।
पाकिस्तान का सफर लगभग खत्म
अगर अफ्रीका की टीम अंतिम मुकाबला जीत लेती है तो उसके 7 अंक हो जाएंगे। वहीं पाकिस्तान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर भी छह प्वाइंट तक ही पहुंच सकता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाने का सपना लगभग खत्म हो गया है। बता दें कि ग्रुप 2 में पाकिस्तान 2 अंकों के साथ पांचवे नंबर पर है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: भारी न पड़ जाए टीम इंडिया की ये हार…बढ़ गई सेमीफाइनल की चुनौती, जानिए समीकरण
भारत की जीतने होंगे दोनों मुकाबले
नीदरलैंड्स अपने तीनों मुकाबले हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने के लिए अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे, हालांकि टीम इंडिया एक मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन तब नेट-रनरेट का मामला भी बन सकता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
29 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
34 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines