भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 83 रन पर ढेर किया और 243 रनों से शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को 2-2 सफलताएं मिलीं।
रवींद्र जडेजा ने अपने पांच विकेट पूरे किए और साउथ अफ्रीका को 79 के स्कोर पर 9वां झटका दिया। इसी के साथ वह दूसरे ऐसे भारतीय स्पिन गेंदबाज बने जिसने युवराज सिंह के बाद वर्ल्ड कप में पांच विकेट लिए।
कुलदीप यादव ने इस मैच में पहला विकेट लिया और साउथ अफ्रीका को आठवां झटका 79 के स्कोर पर दिया।
रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी का जलवा दिखाते हुए चौथा विकेट झटका। साउथ अफ्रीका ने 67 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गंवाया। केशव महाराज क्लीन बोल्ड हो गए।
क्लिक करें और देखें पूरी लिस्ट:-
बर्थडे पर शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, विराट कोहली की हुई एंट्री
साउथ अफ्रीका ने 59 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। रवींद्र जडेजा ने तीसरा विकेट लिया और डेविड मिलर को भी क्लीन बोल्ड कर दिया।
साउथ अफ्रीका की आधी टीम 40 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। मोहम्मद शमी ने अपना दूसरा विकेट लिया और रासी वैन दर डूसेन को पवेलियन भेजा।
रवींद्र जडेजा ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-
IND vs SA: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को फिर छोड़ा पीछे
इन फॉर्म मोहम्मद शमी ने फिर कमाल किया और आते ही पहले ओवर में विकेट ले लिया। उन्होंने ऐडेन मारक्रम को आउट किया और टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई।
रवींद्र जडेजा ने अपना दूसरा विकेट लिया और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत को दूसरी सफलता मिली। साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर्स 22 के स्कोर पर आउट हो गए।
IND Vs SA: साउथ अफ्रीका को मोहम्मद सिराज ने दिया पहला झटका, क्विंटन डिकॉक 5 रन बनाकर आउट।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-
विराट कोहली के 49वें शतक पर सचिन तेंदुलकर ने किया रिएक्ट, कहा- मुझे 365 दिन लगे…
भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए। विराट कोहली ने 121 गेंदोंं पर नाबाद 101 रन की पारी खेली और अपने बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया।
IND Vs SA: अपने जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि। वनडे में जड़ा 49वां शतक। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
IND Vs SA: भारत को लगा पांचवां झटका, सूर्यकुमार यादव 22 रन बनाकर आउट।
IND Vs SA : भारत को लगा चौथा बड़ा झटका, केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट
IND Vs SA: 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 243/3, विराट 77 और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
IND Vs SA: श्रेयस अय्यर 77 रन बनाकर आउट। लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका को दिलाई तीसरी सफलता।
IND Vs SA: 35 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 219/2, विराट 67 और श्रेयस 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।