IND vs SA: कोलकाता टेस्ट हारने के बाद गौतम गंभीर हुए जमकर ट्रोल, फैंस भारतीय कोच पर बुरी तरह से भड़के 

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट खत्म हो चुका है. जहां पर टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड लगातार खराब होता जा रहा है. केकेआर की हार के बाद गौतम गंभीर को फैंस को बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर के बयान से फैंस और भी ज्यादा नाराज हो गए.

IND vs SA

IND vs SA

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर बड़े सवाल उठ रहे हैं. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऐसे में अब हेड कोच पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. अफ्रीका से पहले न्यूजीलैंड ने घरेलू मैदान पर भारत को हराया था. ऐसे में बड़ी टीमों के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच हारने को लेकर गंभीर पर फैंस बुरी तरह से भड़क रहे हैं.  

विज्ञापन

गौतम गंभीर पर फैंस उतार रहे हैं हार का गुस्सा 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया 3 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाजों के साथ उतरी. पहले दिन से ही इसको लेकर बड़े सवाल खड़े किए जा रहे थे. जिसको लेकर गौतम गंभीर को फैंस सवालों के घेरे में रख रहे हैं. कुछ फैंस उनके पुराने बयानों को अब याद कर रहे हैं. गौतम गंभीर ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन को बाहर बिठाकर नंबर 3 पर वाशिंगटन सुंदर को खिलाया. इस फैसले पर भी फैंस लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. कुछ फैंस उनके टीम में लगातार हो रहे बदलावों पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं. गंभीर ने टी20 की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी लगातार बदलाव किए हैं. 

विज्ञापन

नीचे देखें फैंस के ट्वीट

ये भी पढ़ें: IND vs SA: हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई टीम से बड़ी गलती, इस पल हाथ से निकल गया मैच

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: घरेलू मैदान पर बेइज्जती के बाद टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान, WTC पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर पहुंचा भारत 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ