IND vs SA: हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई टीम से बड़ी गलती, इस पल हाथ से निकल गया मैच 

IND vs SA: भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट मैच में बहुत ही बुरी तरह से हार गई. चौथी पारी में टीम इंडिया को सिर्फ 124 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसके जवाब में टीम इंडिया की पारी 93 रनों पर ही सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने घर में घुसकर हरा दिया. इस शर्मनाक हार के बाद भारत के उप कप्तान ऋषभ पंत ने बताया किस मोड़ पर मुकाबला टीम इंडिया के हाथ से निकल गया था.

Rishabh Pant

Rishabh Pant

IND vs SA: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इंजरी के कारण मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं नजर आए. जिसके कारण ही उपकप्तान ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी संभाली. दूसरी पारी के दौरान भी पंत ही कप्तानी करते हुए नजर आए. घरेलू मैदान पर मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया पर बहुत बड़े सवाल उठ रहे हैं. उप कप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार का कारण बताया है. उन्होंने उस पल का भी जिक्र किया, जब मैच हाथ से निकल गया. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई टीम से गलती 

कोलकाता टेस्ट मैच में 30 रनों से मिली शर्मनाक हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इसका कारण बताते हुए उप कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘इस तरह के मैच के बाद, आप हार पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते. हमें लक्ष्य हासिल कर लेना चाहिए था. हर विकेट के साथ दबाव बढ़ता ही जा रहा था. हम अच्छी गेंदबाजी का पूरा फायदा नहीं उठा पाए. सुबह टेम्बा और बॉश ने अच्छी साझेदारी की. उनके बीच हुई साझेदारी ने हमें नुकसान पहुंचाया. विकेट से मदद मिल रही थी. इन पिचों पर 120 का स्कोर मुश्किल हो सकता है, लेकिन इतना कहने के बाद भी, हमें दबाव को झेलने और उसका फायदा उठाने में सक्षम होना चाहिए. हमने सुधारों के बारे में नहीं सोचा है, लेकिन हम निश्चित रूप से मजबूत वापसी करेंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: घरेलू मैदान पर बेइज्जती के बाद टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान, WTC पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर पहुंचा भारत 

टीम के हुई बड़ी गलती  

इंजरी के कारण दोनों ही पारियों में कप्तान शुभमन गिल का नहीं खेलना भी टीम इंडिया को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. गिल आसानी के साथ दोनों ही पारियों में 30 से ज्यादा रन बना सकते थे. गिल की गैरमौजूदगी से अफ्रीका की टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ नजर आया. इसके अलावा टेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश की पार्टनरशिप ने भी टीम इंडिया का काम खराब कर दिया. इतना ही नहीं गिल के नहीं रहने के बाद भी ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने खराब शॉट खेला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ