IND vs SA: राहुल का कमाल, शार्दुल की बहादुरी, रबाडा का पंजा, सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन का पूरा हाल

India vs South Africa Centurion Test Day 1: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण जल्दी खत्म हो गया। पहले दिन सिर्फ 59 ओवर का खेल हुआ है।

IND vs SA Centurion Test KL rahul Batting Shardul Thakur Bravery Kagiso Rabada Five Wicket Haul All Updates Day 1

IND vs SA Centurion Test KL rahul Batting Shardul Thakur Bravery Kagiso Rabada Five Wicket Haul All Updates Day 1 (Image Credit- BCCI, CSA Twitter)

India vs South Africa Centurion Test Day 1: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का मंगलवार से आगाज हो गया है। पहले दिन शुरुआत में मेजबान टीम के गेंदबाजों ने महफिल लूटी और भारतीय टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। उसके बाद मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर ने लड़ाई लड़ी। वहीं फिर शार्दुल ठाकुर ने बहादुरी दिखाई और खतरनाक पिच पर सिर पर और हाथ पर गेंद लगने के बावजूद उपयोगी रन बनाए। पर सबसे शानदार बल्लेबाजी की केएल राहुल ने जो दिन का खेल खत्म होने तक 70 रन बनाकर नाबाद थे। पहला दिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और 59 ओवर का ही खेल देखने को मिला।

विज्ञापन

कगिसो रबाडा ने बरपाया कहर

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कहर बरपाया और टेस्ट क्रिकेट में अपना 14वां फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इतना ही नहीं रबाडा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट भी पूरे कर लिए। रबाडा के आगे भारतीय बल्लेबाजी आक्रमण ध्वस्त नजर आया। डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने भी दो विकेट झटके और यशस्वी जायसवाल व शुभमन गिल को वापस पवेलियन भेजा। मार्को यान्सन को भी एक सफलता मिली। दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर था 208 रन पर 8 विकेट।

विज्ञापन

केएल राहुल ने जीता दिल

केएल राहुल ने सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन सभी का दिल जीता और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया और टीम के लिए तकरीबन एक तिहाई से ज्यादा रन बना लिए। भारतीय टीम का पूरा स्कोर अभी तक 208 रन है जिसमें से 105 गेंदों पर 70 रन बनाकर राहुल नाबाद हैं। राहुल ने अपनी इस पारी में 10 चौके और दो शानदार छक्के लगाए। अभी भी वह क्रीज पर टिके हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उनके साथ क्रीज पर हैं मोहम्मद सिराज, अगर वह थोड़ी देर साथ देंगे तो राहुल अपना शतक भी पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

शार्दुल की बहादुरी

शार्दुल ठाकुर को सभी साउथ अफ्रीका के पेसर्स ने परेशान किया। जेराल्ड कोएट्जे, मार्को यान्सन, नांद्रे बर्गर, कगिसो रबाडा सभी उनके खिलाफ लगातार बाउंसर और शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद वह डटे रहे और उन्होंने 33 गेंदों पर 24 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। सातवें विकेट के लिए उन्होंने राहुल के साथ उपयोगी 43 रन की पार्टनरशिप की। अक्सर देखा गया है कि SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में शार्दुल का प्रदर्शन अच्छा ही रहा है। अब दूसरे दिन टीम इंडिया की नजरें कम से कम 240-250 के स्कोर पर होंगी। निर्भर करेगा कि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा राहुल का कितना साथ निभा पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ