India vs South Africa Capetown Test: भारतीय टीम ने केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवा दिया। दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया हारकर पिछड़ गई थी। अब यहां 7 विकेट से शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में खुद को हार से बचाया। इस सीरीज में भले भारतीय टीम को जीत नहीं मिली और एक बार फिर अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना अधूरा रह गया। लेकिन केपटाउन में इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। साथ ही केपटाउन में यह पहला मौका है कि सिर्फ भारत ही नहीं किसी एशियाई टीम ने अफ्रीका को यहां टेस्ट मैच हराया है।
केपटाउन में लहराया तिरंगा
क्योंकि 1993 के बाद अब भारतीय टीम पहली बार यहां जीत पाई है। यानी तीन दशक का यहां जीत का इंतजार खत्म हुआ है। भारतीय टीम ने यहां पहला टेस्ट 2 जनवरी 1993 में खेला था और गंवाया था। उसके बाद से यहां टीम ने कुल 6 मैच खेले थे जिसमें से चार में उसे हार मिली थी और दो मैच ड्रॉ हुए थे। अब सातवें टेस्ट मैच में इस मैदान पर पहली बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। इस तरह भारतीय टीम ने यहां केपटाउन का घमंड तोड़ा और इस मैदान पर तिरंगा लहराते हुए पहली टेस्ट जीत अपने नाम कर ली।
केपटाउन में भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट का रिकॉर्ड
- साल 1993 – टेस्ट मैच ड्रॉ
- साल 1997 – भारत को 282 रन से मिली हार
- साल 2007 – भारत 5 विकेट से हारा
- साल 2011 – मैच ड्रॉ पर हुआ समाप्त
- साल 2018- भारत 72 रन से हारा
- साल 2022- भारत को 7 विकेट से मिली हार
- साल 2024- भारत को 7 विकेट से मिली जीत
क्या रहा मैच का हाल?
इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट 15 रन देकर लिए और पूरी अफ्रीका की टीम 55 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 153 रन बनाए और 98 रन की लीड ली। दूसरी पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल किया और 6 विकेट लिए। इस पारी में अफ्रीका की टीम 176 रन पर ढेर हो गई। भारत को मिला 79 रनों का लक्ष्य जो उसने 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: जसप्रीत बुमराह का कोहराम, अपने खूंखार ‘पंजे’ से प्रोटियाज का किया शिकार
यह भी पढ़ें- IND vs SA: ‘प्रसिद्ध कृष्णा की डिंडा क्लब में एंट्री,’ एक ओवर में 20 रन देने के बाद हुए बुरी तरह ट्रोल
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
11 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
42 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
43 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines