---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SA: टेस्ट के 147 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, महज 642 गेंदों में खत्म हुआ मैच

India vs South Africa Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया टेस्ट मैच दूसरे दिन दूसरे सेशन में खत्म हुआ। इस मैच का नतीजा मात्र 107 ओवर में ही निकल आया।

India vs South Africa Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दूसरे दिन दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में यह सबसे छोड़ा टेस्ट मैच रहा है। पहला टेस्ट मैच 1877 में खेला गया था। तब से 2024 तक यह पहला ऐसा मौका है कि मात्र 642 गेंदों में ही एक टेस्ट मैच खत्म हो गया। इस मैच में मात्र 107 ओवर का ही खेल देखने को मिला। यानी एक वनडे मैच में 100 ओवर होते हैं। करीब ऐसा ही यह मुकाबला रहा।

92 साल का रिकॉर्ड टूटा

टेस्ट इतिहास में यह पहला मौका है जब सबसे जल्दी टेस्ट मैच खत्म हुआ। इससे पहले 1932 में यानी 92 साल पहले टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में 656 गेंदों में ही खत्म हो गया था। अब यहां केपटाउन टेस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 642 गेंदों में ही अंजाम तक पहुंच गया। जबकि यह इस सदी का भी पहला ऐसा टेस्ट मैच है जो इतनी जल्दी खत्म हुआ है।

---विज्ञापन---

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे जल्दी खत्म हुए मैच (गेंद के हिसाब से)

  1. 642 गेंद- SA vs IND, केपटाउन, 2024
  2. 656 गेंद- AUS vs SA, मेलबर्न, 1932
  3. 672 गेंद- WI vs ENG, ब्रिजटाउन, 1935
  4. 788 गेंद- ENG vs AUS, मैनचेस्टर, 1888
  5. 792 गेंद- ENG vs AUS, लॉर्ड्स,, 1888

---विज्ञापन---

भारत की केपटाउन में पहली जीत

टीम इंडिया ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में पहली बार टेस्ट मैच जीता है। 1993 में भारत ने यहां पहला टेस्ट मैच खेला था। अब 31 साल बाद यहां सातवां मुकाबला खेलते हुए टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की है। भारत ही नहीं यह किसी भी एशियाई टीम की न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली टेस्ट जीत है। भारतीय टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीता। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम महज 55 रन पर ही ढेर हो गई। पहली पारी में सिराज ने 6 विकेट लिए थे। फिर दूसरी पारी में बुमराह ने 6 विकेट झटके। एडेन मारक्रम ने भी शतक लगाया। यह टेस्ट रिकॉर्ड्स के लिहाज से काफी अहम साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test 2nd Day Live Updates: भारत ने 7 विकेट से जीता केपटाउन टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन में रोहित की सेना ने रचा इतिहास, 31 साल का खत्म हुआ इंतजार

First published on: Jan 04, 2024 05:49 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola