IND vs PAK, Asia Cup 2025

IND vs PAK: अब टीम इंडिया ने किया पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना, तो क्या होगा? जान लीजिए ACC का बड़ा नियम

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ ही समय में मैच शुरू हो जाएगा। इसके पहले अगर टीम इंडिया खेलने से मना करती है, तो क्या होगा? आइए नियमों पर नजर डालते हैं और पता करते हैं कि भारतीय टीम को किस तरह नुकसान होगा।

Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 में भिड़ंत होने वाली है। कुछ ही समय में मैच का आगाज हो जाएगा। सोशल मीडिया पर ज्यादातर भारतीय फैंस इस मैच को बॉयकॉट कर रहे हैं। हालांकि, भारत सरकार और BCCI ने टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनुमति दे दी है। खैर, टीम के पास अभी भी खेलने से मना करने का मौका है। अगर उन्होंने ऐसा किया, तो ACC के नियमों का असर नतीजे पर पड़ सकता है।

विज्ञापन

मैच खेलने से किया मना, तो क्या होगा?

अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच बेहद करीब है लेकिन किसी कारण से अगर BCCI या भारतीय खिलाड़ी खेलने से इंकार कर देते हैं, तो इसका सीधा फायदा पाकिस्तान को होगा। नियमों के अनुसार मैच को फोरफिट माना जाएगा और पाकिस्तान को 2 अंक दे दिए जाएंगे। ऐसे में साफ तौर पर पाक को फायदा होगा। सुपर 4 में भी अगर टीम इंडिया मना करती है, तो वहां भी पाकिस्तान को ही विजेता घोषित किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ