IND vs PAK: अगर फेल हो गए सूर्या के ये 3 'हथियार', तो टीम इंडिया को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत, जानिए क्यों?

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहेगी। इसके लिए सूर्या के तीन सबसे बड़े हथियारों का चलना बहुत ज्यादा जरुरी है। अगर वो फेल हुए तो टीम इंडिया को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है

IND vs PAK, Suryakumar Yadav

ये हैं सूर्या के सबसे बड़े हथियार

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ घंटों में महामुकाबला शुरू हो जाएगा। एशिया कप में दोनों की इस भिड़ंत पर सभी की नजर है। टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है और उनकी जीत के चांस ज्यादा हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास कई सारे शानदार प्लेयर हैं, जो अकेले दम पर मैच की दिशा पलट सकते हैं। अगर सूर्या के 3 बड़े हथियार फेल हो गए, तो टीम इंडिया को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

विज्ञापन

कौन हैं सूर्या के सबसे बड़े हथियार?

सूर्यकुमार यादव यूएई के खिलाफ खेली टीम के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जा सकते हैं। उसी मैदान पर पाक से उनकी भिड़ंत होनी है और ऐसे में विनिंग कॉम्बिनेशन बदलने का कोई अर्थ नहीं बनता है। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव का रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने पड़ोसियों के खिलाफ वनडे और टी20 मिलाकर कुछ 6 मैच खेले हैं और 15 विकेट झटके हैं। कुलदीप इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और यूएई के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट झटके थे। ऐसे में उनका इस मैच में चलना बहुत जरुरी है।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या टीम के सबसे अहम ऑलराउंडर हैं। वो गेंद और बल्ले, दोनों से अहम किरदार निभाते हैं। अर्शदीप सिंह की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह के बाद हार्दिक पर गेंद से कमाल करने का दबाव होगा। उन्हें कुछ महत्वपूर्ण ओवर डालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फेल हुआ, तो हार्दिक को खुद पर जिम्मेदारी लेनी होगी। इसके अलावा सूर्या का तीसरा सबसे बड़ा हथियार अभिषेक शर्मा हैं। वो जब से टीम में आए हैं, भारत का पावरप्ले में प्रदर्शन कमाल का रहा है। वो हमेशा ही ताबड़तोड़ शुरुआत देते हैं। यूएई के खिलाफ भी उन्होंने आक्रमक बल्लेबाजी का ट्रेलर दिखाया था।

विज्ञापन

फेल हुए तो चुकानी होगी भारी कीमत!

टीम इंडिया काफी ज्यादा मजबूत है और पाकिस्तान से बेहतर है। ऐसे में अगर उनकी हार हुई, तो फैंस जमकर सूर्या ब्रिगेड को ट्रोल करेंगे। भारतीय टीम जरूर चाहेगी कि सुपर 4 में जगह बनाने से पहले वो ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहे। पाकिस्तान अगर उन्हें हरा देती है, तो वो शायद टॉप नहीं कर पाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम को इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा। सूर्या पर भी सवाल उठ सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ वो पहली बार बतौर कप्तान उतर रहे हैं। उन्हें खुद को साबित करना होगा। भारतीय टीम हार गई, तो आत्मविश्वास में भी गिरावट होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ