IND vs PAK Head To Head In ICC T20 World Cup: जब हम क्रिकेट की बात करते हैं, तो भारत बनाम पाकिस्तान को जेंटलमैन गेम की ग्रेटेस्ट राइवलरी माना जाता है. दोनों देशों के बीच टक्कर का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. चूंकि पिछले कई सालों से इंडो-पाक बाइलेट्रल सीरीज नहीं खेली जा रही है, ऐसे में ये टीमें अब सिर्फ एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट्स में आमने सामने होती हैं.
राइवलरी का रिकॉर्ड
टी-20 क्रिकेट शुरू होने के बाद से ही ये दोनों टीमें कई बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. उनका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड सिर्फ जीत और हार को ही नहीं, बल्कि उस राइवलरी के बदलते नेचर को भी दिखाता है जो उन्होंने शेयर की है. आइए जानते हैं कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है.
2007 से 2024 तक T20 WC में IND vs PAK
टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में ग्लोबल स्टेज पर अपने आर्क राइवल पर साफ तौर पर दबदबा बनाया है. 9 एडिशन में 8 मैचों में आमने-सामने होने के बाद, भारत 7 जीत के साथ काफी आगे रहा है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक बार कामयाह हुआ है जब उन्होंने 2021 एडिशन में दुबई में ‘मेन इन ब्लू’ को 10 विकेट से हराया था. 2007 में तो इनके बीच का मैच टाई हो गया था, जिसे भारत ने ‘बोल्ड आउट’ के जरिए जीत लिया था.
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक हेड टूट हेड
| एडिशन | नतीजा | वेन्यू |
| 2007 | भारत ने बाउल-आउट में जीत दर्ज की | डरबन |
| 2007 – फाइनल | भारत 5 रन से जीता | जोहांसबर्ग |
| 2012 | भारत 8 विकेट से जीता | कोलंबो |
| 2014 | भारत 7 विकेट से जीता | मीरपुर |
| 2016 | भारत 6 विकेट से जीता | ईडन गार्डन्स |
| 2021 | पाकिस्तान 10 विकेट से जीता | दुबई |
| 2022 | भारत 4 विकेट से जीता | मेलबर्न |
| 2024 | भारत 6 रन से जीता | न्यूयॉर्क |
ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान की कुल 16 बार टक्कर हुई है, इसमें भी टीम इंडिया अपने आर्क राइवल से 12-3 से आगे हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था. दोनों के मैच इसलिए कम हैं, क्योंकि इंडो-पाक बाइलेट्रल सीरीज काफी सालों से नहीं हुई हैं.










