IND vs PAK, Head to Head: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में जीत की बड़ी दावेदार है। बता दें कि इस बार एशिया कप में कुल 8 टीमें खेलने वाली हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, हांगकांग और नेपाल खेलती हुई नजर आएगी। 1984 में पहली बार एशिया कप देखने को मिला था। इसके बाद से कई बार यह टूर्नामेंट हुआ है। टीम इंडिया और पाकिस्तान भी आमने-सामने आई है। आइए जानते हैं कि किसका पलड़ा भारी रहा है।
IND vs PAK: Asia Cup में किसका पलड़ा भारी?
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच काफी बार भिड़ंत हो चुकी है। बता दें कि अब तक वो 18 बार आमने-सामने आ चुके हैं। टीम इंडिया को 10 में जीत मिली है और पाकिस्तान का पलड़ा 6 में भारी रहा है। उनके बीच हुए 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन ODI और टी20 अंतर्राष्ट्रीय, दोनों फॉर्मेट में देखने को मिला है।
वनडे एशिया कप में दोनों देशों के बीच 15 मैच हुए हैं और 8 टीम इंडिया ने जीते हैं। पाकिस्तान को 5 में जीत मिली है और 2 का नतीजा नहीं मिला। टी20 प्रारूप में हुए एशिया कप में सिर्फ तीन बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई है। 2 में टीम इंडिया और 1 में पाकिस्तान की जीत हुई है। कुल मिलाकर टीम इंडिया पाकिस्तान से आगे है और उन्हें सिर्फ 6 बार अब तक एशिया कप इतिहास में पाक टीम से हार मिली है।
एशिया कप 2025 में होगी टीम इंडिया की पाकिस्तान से भिड़ंत
2025 के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिला है। यह मुकाबला 14 सितंबर को होने वाला है और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है, वहीं पाकिस्तान के स्क्वाड में बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम जीत के लिए फेवरेट नजर आ रही है। अगर दोनों टीमों के टी20 अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें, तो 13 मैचों में वो आमने-आमने आए हैं। 10 में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है और 3 में पाकिस्तान की जीत हुई है। देखना होगा कि एशिया कप में किसकी जीत होती है।