Watch Video: क्या बॉल है...टप्पा पड़कर कहर बनी हार्दिक पांड्या की घातक इनस्विंगर, बाबर आजम के उड़ गए होश

IND vs PAK Hardik Pandya Bowled Babar Azam

IND vs PAK Hardik Pandya Bowled Babar Azam

Hardik Pandya Bowled Babar Azam IND vs PAK: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बुरी तरह फेल रहे। कोलंबो में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के हाई-प्रोफाइल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम की गिल्लियां बिखेर डालीं। बाबर इस बड़े मुकाबले में हार्दिक की तूफानी गेंदबाजी के आगे महज 10 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

टप्पा पड़कर बदला कांटा

ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम के लिए ओवर द विकेट गेंदबाजी की। उन्होंने जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद डाली, इसने टप्पा पड़ने के बाद कांटा बदला और बुलेट की गति से अंदर आकर गिल्लियां बिखेर डालीं। बाबर इस घातक गेंद को रोकने की कोशिश करते रह गए, लेकिन उनके पास इसका कोई जवाब नहीं मिला। आखिर उन्हें 24 गेंदों में 2 चौके के बाद 10 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज को इस तरह आउट होता देख फैंस दंग

वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज को इस तरह आउट होता देख क्रिकेट फैंस दंग रह गए। खुद पाकिस्तान और बाबर आजम के फैन इस विकेट पर हैरान हैं। बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 10.4 ओवर में 43 रन हुआ। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने इमाम उल हक को महज 9 रनों पर पवेलियन लौटा दिया।

विज्ञापन

बाबर के आउट होने के कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गई। इससे पहले टीम इंडिया ने रिजर्व डे में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 356 रन ठोक डाले। इसमें दो बल्लेबाजों के अर्धशतक और दो बल्लेबाजों के शतक शामिल रहे। रोहित शर्मा ने 56, शुभमन गिल ने 58, विराट कोहली ने नाबाद 122 और केएल राहुल ने 111 रनों का योगदान दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ