'बच्चे तक नहीं जानते...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान टीम का उड़ाया मजाक, IND vs PAK मैच से पहले ऐसे की बेइज्जती

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच कुछ घंटों में शुरू हो जाएगा। इससे पहले एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान की टीम का जमकर मजाक बनाया है। उन्होंने विरोधी टीम को अलग अंदाज में बेइज्जत किया।

IND vs PAK, Asia Cup 2025

पाकिस्तान का उड़ाया मजाक

Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 में मैच होने वाला है। इस मुकाबले से पहले अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने पाकिस्तानी टीम का जमकर मजाक उड़ाया है। पाक के पास अभी कोई सितारा नहीं है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। वो नए चेहरों के साथ उतरे हैं और इसी को लेकर निखिल ने पाकिस्तान टीम को बेइज्जत किया।

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम का बना मजाक

निखिल चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान टीम को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि टीम के पास कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं है और बच्चे तक प्लेयर्स के नाम नहीं जानते। उन्होंने कहा कि 90 के दशक के सितारों के नाम आज भी सभी बता सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आप उनकी (पाकिस्तान) टीम देखते हैं और रोड पर किसी भी बच्चे से उनके टॉप 3 या 4 खिलाड़ियों के नाम पूछते हैं, या फिर कोई क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन है, जो टी20 फॉर्मेट फॉलो करता है, तो उसे भी नाम पता नहीं होंगे। अगर आप उनसे पाकिस्तान के 90 के दशक के खिलाड़ियों के नाम पूछेंगे, तो उन्हें याद होंगे।’

विज्ञापन

टीम इंडिया की हुई तारीफ

निखिल चोपड़ा ने भारतीय टीम की स्टार पावर का जिक्र किया और बताया कि 15 सदस्यी स्क्वाड में जगह नहीं पाने वाले यशस्वी जायसवाल को भी फैंस अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘फर्क ये है कि अगर आप भारत का प्लेइंग 11 या 15 सदस्यी स्क्वाड देखेंगे, तो मैच विनर्स, अनुभवी खिलाड़ी और वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को आप देख सकते हैं, जिन्हें स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। इसी वजह से आप समझ सकते हैं कि अजित अगरकर और टीम मैनेजमेंट के पास कितना बड़ा सिरदर्द है।’

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैसमन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सुफियान मुकीम, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ