IND vs PAK Asia Cup Final 2025: एशिया कप में पहली बार होने जा रहा ये कमाल, 41 साल बाद खत्म हुआ खास इंतजार

IND vs PAK Asia Cup Final 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल सिर्फ खिताब का मुकाबला नहीं होगा, बल्कि एशियाई क्रिकेट की बादशाहत की असली परीक्षा होगी. टीम इंडिया इस बार जहां 9वां खिताब जीतने उतरेगी तो वहीं पाकिस्तान तीसरी बार इतिहास लिखने की कोशिश करेगा. पूरे 41 साल बाद ऐसा होने जा रहा है जब एशिया कप में भारत-पाक के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी.

IND vs PAK Asia Cup Final 2025

IND vs PAK Asia Cup Final 2025

IND vs PAK Asia Cup Final 2025: एशिया कप 2025 की दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं. 28 सितंबर को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है. एशिया कप के इतिहास में यह पहला मौका आया है जब भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल होगा. फैंस पूरे 41 साल से इस महामुकाबले का इंतजार कर रहे थे. टीम इंडिया ने लगातार 5 मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की थी, जबकि पाकिस्तान ने 6 में चार मैच जीतकर खिताबी जंग का टिकट हासिल किया. सुपर 4 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए नॉकआउट गेम में उसने 11 रनों से जीत हासिल की और फाइनल में एंट्री कर ली है.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था. चार टीमें ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थीं. जबकि सुपर 4 में आईं भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में इंडिया-पाक टीमों ने टॉप 2 में फिनिश किया और फाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया ग्रुप और सुपर 4 में अजेय है. उसने सभी 5 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान 6 में से 4 मैच जीतकर आया है. अब दोनों के बीच खिताबी जंग रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. फैंस इस मैच पर नजरें गढ़ाए बैठे हैं.

विज्ञापन

पहली बार एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की खिताबी भिड़ंत

एशिया कप का आगाज 1984 में हुआ था. तब से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मैच देखने को मिले, लेकिन कभी भी भारत और पाकिस्तान की फाइनल में सीधी टक्कर नहीं हुई. यह इंतजार पूरे 41 साल बाद अब जाकर खत्म हुआ है.

भारत और पाकिस्तान की खिताबी भिड़ंत की गिनती बहुत कम टूर्नामेंटों में हुई है. 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा था, जबकि साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को मात देकर बड़ा झटका दिया था. अब दोनों टीमें एक बार फिर निर्णायक जंग में भिड़ेंगी. टीम इंडिया जहां 9वां खिताब जीतने उतरेगी वहीं पाकिस्तान की नजर तीसरी ट्रॉफी पर होगी.

विज्ञापन

अब तक दोनों टीमों के बीच हो चुके हैं 12 फाइनल

अगर हम भारत और पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में हुए फाइनल पर नजर डालें तो 12 खिताबी भिड़ंत हो चुकी हैं. अब 13वीं बार किसी टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज का फाइनल होने जा रहा है. इससे पहले 12 में से 8 बार पाकिस्तान ने फाइनल जीता है, जबकि भारत ने 4 बार बाजी मारी है. साल 2017 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में दोनों टीमें आखिरी बार खिताब के लिए भिड़ी थीं, तब भी पाकिस्तान जीता था, इस बार टीम इंडिया बदला लेने के मूड में मैदान पर उतरेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ