IND vs NZ, 5th T20I Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज काफी रोमांचक रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली, वहीं चौथा T20I न्यूजीलैंड के नाम रहा. अब अंतिम मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फैंस एक और रोमांचक मैच की उम्मीद लगा रहे हैं. आइए जानते हैं कि पांचवां T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा और इसे कैसे फ्री में देख सकते हैं.
कब होगा IND vs NZ पांचवां T20I मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच 1 नवंबर यानी आज खेला जाएगा. दोनों टीमें लोकल समय के अनुसार शाम 8 बजे आमने-सामने होंगी. हालांकि, भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दोपहर 12:30 बजे शुरू हो जाएगा. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के टाइम जोन में फर्क है, जिस वजह से मैच जल्दी प्रसारित होगा. 12 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां खेला जाएगा IND vs NZ मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला T20I मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक दो मैच खेले हैं. एक मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत हुई है, वहीं एक मैच टाई हुआ. बाद में सुपर ओवर के जरिए टीम इंडिया ने यह मैच जीता. भारत का रिकॉर्ड सेडन पार्क में 1-1 का है.
ये भी पढ़ें:- IND A vs NZ A: 11 चौके, 3 छक्के… कप्तान ध्रुव जुरेल ने जड़ा जोरदार शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
कहां देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. इंग्लिश और हिंदी भाषा में मैच की लाइव कमेंट्री उपलब्ध है. इसके अलावा फैंस सोनी लिव ऐप के जरिए भी इस मैच को लाइव देख सकते हैं. हालांकि, इन दोनों तरीकों से मैच देखने के लिए रिचार्ज या सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मुकाबले का मुफ्त में लाइव प्रसारण होगा.
IND vs NZ, दोनों टीमों का T20I स्क्वाड
टीम इंडिया का T20I स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड का T20I स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
47 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
14 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines