हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर

New Zealand Squad Changes: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने जा रही है. इससे ठीक पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है. उनके दो स्टार खिलाड़ी चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन
न्यूजीलैंड के ODI स्क्वाड में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं (Image: ANI)

New Zealand Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज की शुरुआत में सिर्फ 2 दिन का समय है और न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. उनके दो स्टार क्रिकेटर मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. दोनों समय पर रिकवर नहीं कर पाए, जिस वजह से वह भारत के खिलाफ वनडे में नहीं उतरेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आधिकारिक रूप से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

न्यूजीलैंड के दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोटिल होने के कारण T20I सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि, उन्हें वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया था. उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनों ही एकदिवसीय श्रृंखला तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे. चैपमैन को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में चोट आई थी और हालिया MRI से पता लगा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए दो और हफ्ते लगेंगे.

रचिन रवींद्र को एक प्रमोशनल शूट के दौरान चोट लगी थी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि उन्हें भी पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा और वह वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट अंतिम दो वनडे मैचों के लिए स्क्वाड का हिस्सा थे. मार्क चैपमैन के चोटिल होने के बाद टिम को शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए भी स्क्वाड में जगह दी गई है. इसका अर्थ है कि वह पूरे 5 मैच खेलते नजर आएंगे. बता दें कि रचिन रवींद्र की जगह स्क्वाड में हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को शामिल किया गया. निकोल्स शुरुआती तीन वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा होंगे, वहीं अंतिम दो मैचों में डीन स्क्वाड का हिस्सा होंगे.

ये भी पढ़ें:- लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ, बोले – उन्होंने शानदार काम किया

विज्ञापन

मैट फिशर को भी शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया है. मैट हेनरी अंतिम तीन T20I मैचों से बाहर हो गए थे. अभी उनकी फिटनेस पर अपडेट नहीं आया है. फिशर को हेनरी के बैकअप के रूप में स्क्वाड में रखा गया है.

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

अंतिम दो वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

ये भी पढ़ें:- भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार, बोले- मुकाबला बराबरी का था

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola