IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेडन पार्क, हैमिल्टन में पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला गया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए. टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा पारी खेली और खूब चौके-छक्के लगाए. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया है. टीम ने 2026 में अभी तक 400 छक्के जड़ दिए हैं. भारत अब एक कैलेंडर ईयर में 400 टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है.
टीम इंडिया का बड़ा कारनामा
टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगा दिए हैं. भारत ने अब तक इस साल 40 मैच खेले हैं. आज तक ऐसा कोई भी टीम नहीं कर पाई है. किसी ने भी एक कैलेंडर ईयर में 400 सिक्स नहीं मारे. भारतीय टीम ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. मजेदार बात ये है कि 142 छक्के भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं. टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. ये सभी पावर हिटर हैं. अभिषेक तो सिक्स लगाने पर ही ज्यादा भरोसा करते हैं. वो 80 से ज्यादा सिक्स अभी तक मार चुके हैं. छक्कों के मामले में संजू और ईशान ने भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा के लिए आई खुशखबरी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
टीम इंडिया की शुरुआत रही खराब
पांचवें टी20 में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. शुरुआत में ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो गए. दोनों बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. अभिषेक ने 1 और संजू ने 4 रन बनाए. इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला. दोनों ने शानदार अर्धशतक लगाए. ईशान ने बढ़िया पारी खेली. उन्होंने 32 गेंदों में 61 रन बनाए. अपनी पारी में ईशान ने पांच सिक्स और पांच चौके जड़े. अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 4 सिक्स लगाए.
तिलक वर्मा ने बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वो 6 रन बनाकर आउट हुए. नमन धीर ने एक बार फिर प्रभावित किया. उन्होंने 23 गेंदों में महत्वूर्ण 33 रन बनाए. उन्होंने चार चौके और एक सिक्स लगाया. नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 17 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया. भारत ने न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 के साथ बढ़त बनाई हुई है. भारत ने पहले तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. चौथे टी20 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. वहां पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी बिल्कुल भी सही नहीं हुई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पांचवें T20I में ईशान किशन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, 5 छक्के मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
25 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
29 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
36 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
38 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines