---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: टूट गया श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड, कीवी बल्लेबाज ने जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, Watch Video

IND vs NZ: डेरिल मिशेल ने भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान गगनचुंबी छक्का जड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

IND vs NZ daryl Mitchell Six: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है। आज के मुकाबले से पहले इस विश्व में सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड भारत के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के नाम था। अय्यर ने 106 मीटर का छक्का जड़ा था। अब कीवी बल्लेबाज ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी डेरिल मिशेल ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: जब विराट कोहली ने जड़ा 50वां शतक, Hotstar पर टूट गए व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

---खबर नीचे जारी है---

स्टेडिम के ऊपरी फ्लोर पर लगी गेंद

डेरिल मिशेल ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर इतना लंबा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम के सबसे ऊपरी हिस्से पर जा लगा। गेंद सबसे ऊपरी फ्लोर पर जा लगा और नीचे गिरा। यह छक्का देखने में काफी शानदार था। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये छक्का 107 मीटर का था। इस छक्के के साथ ही इस विश्व में सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड डेरिल मिशेल के नाम हो गया है। डेरिल मिशेल ने आज कमाल की पारी खेली है।

---खबर नीचे जारी है---

भारत ने कीवी को दिया 298 का लक्ष्य

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 397 रन लगा दिए। ऐसे में कीवी टीम को 398 रन बनाने की जरूरत है। यह टारगेट इतना आसान नहीं है, भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली है। इसके अलावा शुभमन गिल ने भी 80 रनों की नाबाद पारी खेली है। आखिरी समय में राहुल ने 20 गेदों में 39 रनों की पारी खेली। सभी खिलाड़ियों की मिली जुली साझेदारी के कारण भारत ने कीवी के सामने इतना बड़ा लक्ष्य रखा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 15, 2023 08:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola