---विज्ञापन---

IND vs NZ: वाह सिराज…गजब की फील्डिंग, बाउंड्री लाइन पर बॉडी के बीच फंसाई गेंद, रोक लिया चौका, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गजब फील्डिंग का नजारा सामने आया। सिराज ने जहां एक ओर अपनी गेंदबाजी से महफिल लूटी वहीं उन्होंने अपनी हैरान कर देने वाली फील्डिंग से क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। सिराज ने अपनी लाजवाब थ्रो से एडम मिल्ने को रनआउट […]

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गजब फील्डिंग का नजारा सामने आया। सिराज ने जहां एक ओर अपनी गेंदबाजी से महफिल लूटी वहीं उन्होंने अपनी हैरान कर देने वाली फील्डिंग से क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। सिराज ने अपनी लाजवाब थ्रो से एडम मिल्ने को रनआउट किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने बाउंड्री लाइन पर गजब फील्डिंग का नजारा पेश किया। ये फील्डिंग 13 वें ओवर में नजर आई।

बॉल को बॉडी में फंसाया

चहल ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, फिलिप्स ने इसे पॉइंट की ओर ठोक डाला। गेंद को तेज गति से आता देख मोहम्मद सिराज ने बाउंड्री लाइन की ओर दौड़ लगा दी। जैसे ही बॉल बाउंड्री के नजदीक आई सिराज ने फुल बॉडी डाइव लगाई और बॉल को दोनों हाथों के बीच फंसाकर चौका जाने से रोक लिया। इस दौरान बॉल उनके बॉडी के बीच फंसी रही, लेकिन सिराज ने चौका नहीं जाने दिया। सिराज की ये फील्डिंग देख चहल ने तालियां बजाईं। उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण दो रन बचा लिए।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs NZ ODI Series: अब नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगा भारत..सुबह 7 से होंगे मैच, देखें पूरी डिटेल

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें IPL 2023: तूफानी बल्लेबाज को कप्तान बना सकती है सन राइजर्स हैदराबाद

---विज्ञापन---

4 ओवर में 17 रन देकर चटकाए 4 विकेट

सिराज की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं हर्षल पटेल को एक विकेट मिला। भुवी चहल और दीपक हुड्डा इस मैच में खाली हाथ रहे। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। हालांकि इसके बाद बारिश नहीं रुकी तो मैच टाई घोषित कर सीरीज 1-0 से भारत के नाम कर दी गई। अब टीम इंडिया 25 नवंबर से वनडे सीरीज खेलेगी। जिसकी कप्तानी शिखर धवन करेंगे।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 22, 2022 06:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola