जियोहॉटस्टार की भी नहीं पड़ेगी जरूरत! ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs NZ 3rd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्या एंड कंपनी सीरीज को सील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming

IND vs NZ 3rd T20I LIVE Streaming: पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.सीरीज के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले की मेजबानी गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम करेगा.दूसरे टी-20 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से धो डाला था.

विज्ञापन

209 रनों के टारगेट को सूर्या एंड कंपनी ने बेहद आसानी से 15.2 ओवर में हासिल कर लिया था. कप्तान सूर्यकुमार और ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा था. दूसरी ओर, सीरीज में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को गुवाहाटी में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ 3rd T20I मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 3rd T20I मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.वहीं, टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे IND vs NZ 3rd T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे IND vs NZ 3rd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.

कहां फ्री में देख पाएंगे IND vs NZ 3rd T20I मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले का लुत्फ आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उठा सकेंगे.

विज्ञापन

सीरीज सील करने उतरेगी टीम इंडिया

पहले और दूसरे टी-20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया की निगाहें गुवाहाटी में सीरीज सील करने पर होगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से रौंद डाला था. सूर्यकुमार ने फॉर्म में वापसी करते हुए 37 गेंदों में 82 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी, जबकि ईशान किशन ने भी 32 गेंदों में 76 रन ठोके थे.हालांकि, टीम अपने बॉलर्स से जरूर इस मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ