IND vs ENG: भारतीय टीम जब इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो रही थी। उस समय सभी को उम्मीद थी कि युवा जोश से भरा भारत इंग्लिश टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला है। इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार नीचे गया है। मैनचेस्टर टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही अब टीम इंडिया पर इंग्लैंड की कॉपी करके फेल होने का आरोप लग रहा है। भारतीय टीम मैनेजमेंट की गलती बहुत ज्यादा भारी पड़ रहा है।
टीम इंडिया भारी पड़ा कॉपी करना
सोशल मीडिया पर केपटाउन क्रिकेट क्वीन के नाम से मशहूर एक लड़की ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर इंग्लैंड की कॉपी करने का आरोप लगाया है। उस लड़की का मानना है कि इंग्लिश टीम ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भरोसा जता रही है। जिसको देखकर टीम इंडिया ने भी अपनी प्लेइंग 11 में 3 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका दिया है। जिनका इस्तेमाल भी कप्तान शुभमन गिल नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय टीम ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका देने के चक्कर में मैच विनर कुलदीप यादव को बेंच पर ही बिठाया हुआ है। शार्दुल ठाकुर ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में बहुत कम गेंदबाजी की है। वहीं सुदंर को भी सही समय पर गेंदबाजी का मौका नहीं मिला है।
मैनचेस्टर टेस्ट में कटी टीम इंडिया की नाक
भारतीय टीम ने आखिरी बार 11 साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 600 रन खाए थे। जिसके बाद से भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया ने 669 रन दे दिए हैं। जिसके कारण ही इंग्लिश टीम को 311 रनों की लीड मिली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ओवर में ही अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। फिलहाल भारत मैनचेस्टर टेस्ट मैच में बहुत पीछे नजर आ रही है।