IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले इंग्लैंड पर भड़के कप्तान शुभमन गिल, बताया क्यों तीसरे दिन हुई थी तीखी बहस

IND vs ENG: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने तीखी बहस के लिए टीम इंडिया को जिम्मेदार ठहराया था। अब भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने इंग्लिश टीम पर भड़कते हुए उस बहस का असल कारण भी बताया है।

Shubman Gill Press Conference

Shubman Gill Press Conference

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई थी। लगभग 3 दिन तक खिलाड़ियों के बीच तनातनी देखने को मिली थी। जिसके बारे में अब मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बात हो रही है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने इस बहस के लिए टीम इंडिया को जिम्मेदार ठहराया था। अब भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने इंग्लिश टीम पर भड़कते हुए उस बहस का असल कारण भी बताया है।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने बताया क्यों हुई थी बहस 

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत में कप्तान शुभमन गिल इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्रॉली पर भड़क गए थे। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच अगले 2 दिन तक तीखी बहस हुई। मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले इसके बारे में बात करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा, ‘मैं एक बार और हमेशा के लिए स्थिति को साफ कर दूं। उस दिन इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए खेलने के कुल 7 मिनट बचे थे। वे क्रीज पर लगभग 90 सेकेंड की देरी से आए। 10 नहीं, 20 नहीं बल्कि 90 सेकेंड की देरी से। हां ज्यादातर टीमें यही करती हैं। अगर हम उस स्थिति में होते, तो हम भी कम ओवर खेलना पसंद करते, लेकिन ऐसा करने का एक तरीका होता है।….और हां हमें लगा की अगर आपके शरीर पर गेंद लगती है, तो फिजियो को मैदान पर आने की इजाजत है।’

विज्ञापन

90 सेकेंड की देरी ने किया परेशान 

कप्तान शुभमन गिल ने पहली बार उस घटना के बारे में खुलकर बात की। गिल ने बार-बार 90 सेकेंड की देरी का जिक्र करके बताया कि असल में टीम की नाराजगी वहां पर शुरू हुई थी। जैक क्रॉली के इंजर्ड होने के बाद फिजियो के मैदान पर आने से बहस नहीं हुई थी। उन्होंने इस घटना के बारे में आगे कहा, ‘फिजियो का मैदान पर आना उचित है, लेकिन 90 सेकेंड की देरी से मैदान पर आना, मुझे नहीं लगता है कि खेल भावना के अनुरूप है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ