Joe Root Most Test Runs Against India, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का बल्ला नहीं चला लेकिन गेंद से कमाल करते हुए उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। वहीं बल्लेबाजी में फेल रहने के बावजूद स्टोक्स ने दो पारियों में दो बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया। पहली पारी में वह महज 29 रन बना पाए थे लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। अब दूसरी पारी में वह सिर्फ 2 रन बना पाए लेकिन इतिहास रच दिया।
जो रूट भारत के खिलाफ बने नंबर 1 बल्लेबाज
जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। पहली पारी में उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी की थी। अब दूसरी पारी में उन्होंने बनाए सिर्फ 2 रन लेकिन टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। रूट के नाम अब भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 2557 टेस्ट रन दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने पोंटिंग, कुल, क्लाइव लॉयड और जावेद मियांदाद जैसे दिग्गजों की लिस्ट में टॉप पोजीशन कब्जा ली है।
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (टेस्ट में)
- जो रूट- 2557
- रिकी पोंटिंग- 2555
- एलिएस्टर कुक- 2431
- क्लाइव लॉयड- 2344
- जावेद मियांदाद- 2228
इससे पहले जो रूट ने पहली पारी में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। रूट ने भारत और इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन इस टेस्ट में रूट कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 246 रन पर सिमट गई थी। 190 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की टीम डगमगाई लेकिन ओली पोप ने शानदार शतक लगाकर पारी को अकेले संभाला और इंग्लैंड की बढ़त को 100 पार पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 300 रन बना लिए थे और उसकी लीड 110 रन की थी।
यह भी पढ़ें- भारतीय बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक पारी में ठोक दिए 26 छक्के
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने बेन स्टोक्स को चौंकाया, बन गया क्रिकेट का बेहतरीन रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
6 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
8 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
9 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
9 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
10 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
11 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
13 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines